बॉलीवुड

Tiger Shroff Firing Case: सलमान की तारीफ बनी टाइगर पर हमले की वजह? शूटर का बड़ा खुलासा

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर टाइगर श्रॉफ पर बीते 18 अक्टूबर को गोली चली थी। लेकिन अब इस मामले में शूटर ने एक बड़ा खुलासा किया है।

Image

Tiger Shroff Firing Case में हुआ बड़ा खुलासा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। टाइगर श्रॉफ पर बीते 18 अक्टूबर को गोली चली थी। तीन अज्ञात हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की बीएमडब्ल्यू कार पर फायरिंग की थी। हालांकि तीनों आरोपियों को पुलिस ने कोटा से हिरासत में ले लिया है। वहीं मामले की जांच अभी जारी है। टाइगर श्रॉफ पर हुए इस हमले ने न केवल फैंस बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी दहशत फैला दी है। सिनेमा के कई कलाकारों ने अपनी-अपनी सुरक्षा में इजाफा कर लिया है। यहां तक कि सलमान खान की सुरक्षा भी पहले के मुकाबले काफी हद तक बढ़ा दी है। वहीं अब टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing Case: एक फोन कॉल बनी पुलिस के लिए सुराग, खोलकर रख दिया शूटर्स के फरार होने का प्लान

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले नाबालिग शूटर ने हमले की वजह बताई है। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी ने सलमान खान से जुड़े कनेक्शन से भी पर्दा उठाया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आरोपी को अनिल पंडित द्वारा कहा गया था कि बिश्नोई गैंग एक कमेंट के लिए बदला लेना चाहता है। दरअसल, 'हीरोपंती 2' के प्रमोशन के दौरान टाइगर श्रॉफ ने कहा था, "इस इंडस्ट्री में एक ही है टाइगर और वो है सलमान सर। मैं उनके सामने बिल्ली हूं। मैं सिंबा हूं, टाइगर का बच्चा।" हालांकि पुलिस इन दावों की जांच मे लगी हुई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing Case में Mumbai Crime Branch ने सूरत से रिकवर हुईं 2 पिस्तौलें

    टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले में गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान हरियाणा के 18 वर्षीय रेहान, 22 वर्षीय ऋतिक कुमार अका रोशन और हरियाणा के ही 17वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों को 28 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मुंबई पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े सबूत जुटाने में लगी हुई है। बता दें कि टाइगर श्रॉफ से पहले कई सितारों पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा हमला किया गया है। इस लिस्ट में रोहित शेट्टी, कपिल शर्मा, एपी ढिल्लों, गुरु रंधावा और गिप्पी ग्रेवाल का नाम शामिल है।

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article