Elvish Yadav Granted Bail in Snake Venom Case: एल्शिव यादव को स्नेक वेनम केस (Elvish Yadav Snake Venom Case) में बेल मिल गई है। 5 दिनों बाद अब यूट्यूबर एल्विश को जेल से रिहा कर दिया जाएगा। कोर्ट ने बेल को मंजूरी दे दी है और एल्विश के रिहा करने के ऑर्डर भी दे दिए गए हैं। वकीलों की हड़ताल के चलते बार बार एल्विश यादव की बेल रिजेक्ट हो रही थी। एल्विश को 17 मार्च के दिन गौतमबुद्ध नजर पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें जेल में शिफ्ट कर दिया गया था। सोशल मीडिया पर लगातार एल्विश यादव के फैंस उनकी रिहाई की मांग भी कर रहे थे, अब कोर्ट ने इस मामले में एल्विश यादव के लिए एक राहत भरा फैसला सुनाया है। खबर सामने आ रही है कि एल्विश को आज देर रात तक रिलीज कर दिया जाएगा। आइए इस अपडेट पर नजर डालते हैं।
अनुराग ढोबाल ने किया कन्फर्म
यूट्यूबर अनुराग ढोबाल ने एल्विश यादव की बेल की खबर को कन्फर्म करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'ऊपर वाला कभी गलत नहीं कर सकता है बेल मिल गई।'
इन धाराओं के तहत हुई थी एल्विश यादव की गिरफ्तारी
एल्विश को आईपीसी की धारा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972, भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी (आपराधिक साजिश में शामिल होना), 284 (जहर से संबंधित लापरवाहीपूर्ण आचरण जो मानव सुरक्षा को खतरे में डालता है) और 289 (जानवरों के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण) के तहत गिरफ्तार किया गया था।
न्यायिक हिरासत में थे एल्विश यादव
बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश यादव को चार महीने पहले नोएडा में एक रेव पार्टी में सांप के जहर के संदिग्ध उपयोग की जांच के सिलसिले में 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें सूरजपुर की एक विशेष अदालत में पेश किया गया जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब आखिरकार उनकी रिहाई होने वाली है।
