वेब सीरीज

Eagle Ott Release: ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है रवि तेजा की Eagle, इस दिन होगी रिलीज

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 29, 2024, 01:03 PM IST

Eagle OTT Release Date: सुपरस्टार रवि तेजा की फिल्म ईगल ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। फैंस इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के ओटीटी रिलीज का ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मेकर्स ने फिल्म के ओटीटी राइट्स को बेच दिया है। आइए जानते हैं आप कब और कहां इस फिल्म को देख सकते हैं।

Image

Ravi Teja (Credit Pic: Instagram)

Eagle OTT Release Date: साउथ सुपरस्टार रवि तेजा (Ravi Teja) की फिल्म ईगल को बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में एक्टर ने दमदार एक्शन सीन्स किए थे। ये फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन Karthik Ghattamaneni ने किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 25 करोड़ का बिजनेस किया है। दर्शक इस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। मेकर्स ने फिल्म के ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। आइए जानते हैं फिल्म किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी?

इस दिन ओटीटी पर रिलीज होगी Eagle

ओटीटी प्ले की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के डिजिटल राइट्स को Etv Win ने खरीदा है। फिल्म ओटीटी पर 1 मार्च को रिलीज होगी। ईगल में रवि तेजा के साथ अनुपमा परमेश्वरम और किरण थापर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में रवि एक किलर का रोल प्ले कर रहे हैं जो बाद में अवैध हत्थार के गिरोह को जड़ से खत्म करने का फैसला लेता है। Davzand ने फिल्म के गाना कंपोज किया है।

ईगल पहले मकर संक्रांति के दिन रिलीज होने वाली थी। लेकिन उस दिन कई फिल्में रिलीज हो रही थी जिसकी वजह से मेकर्स ने ईगल को पोस्टपोन करने का फैसला लिया। रवि तेजा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मिस्टर बच्चन को लेकर चर्चा में है। मिस्टर बच्चन हिंदी फिल्म Raid का रीमेक है। फिल्म का निर्देशन हरीश शंकर कर रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article