बॉलीवुड

Kuku Kohli की मौत से टूटीं पत्नी Aruna Irani, अंतिम विदाई से पहले फूट-फूटकर रोती नजर आईं एक्ट्रेस

Kuku Kohli Funeral बॉलीवुड डायरेक्टर कुकू कोहली इस दुनिया में नहीं रहे। इस घटना ने निर्देशक की पत्नी अरुणा ईरानी को तोड़ दिया है। अरुणा ईरानी की हालत पति की अंतिम यात्रा में भी ठीक नहीं थी।

Image

Aruna Irani (photo credit- istagram)

Kuku Kohli Funeral: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री अरुणा ईरानी (Aruna Irani) के पति और 'फूल और कांटे' और ये दिल्लगी जैसी कई सुपरहिट फिल्में देने वाले निर्देशक कुकू कोहली (Kuku Kohli) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। कुकू कोहली के निधन की जानकारी अशोक पंडित की तरफ से दी गई, जिसके बाद से ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में मातम छाया हुआ है। सोशल मीडिया पर कुकू कोहली को फैंस नम आंखों से याद कर रहे हैं और तमाम स्टार्स इस दुख की घड़ी में उनके घर पहुंचे। यहां पर अरुणा ईरानी की हालत ठीक नहीं है। पति को अंतिम विदाई देते हुए अरुणा ईरानी कैमरे में कैद हुईं। इस मौके पर एक्ट्रेस रोते हुए नजर आईं। टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Dolly Parton का 80 साल की उम्र में हुआ निधन, प्रियंका चोपड़ा ने किया इमोशनल पोस्ट

    पति की अंतिम विदाई में फूट-फूटकर रोईं अरुणा ईरानी

    अरुणा ईरानी ने अपने पति कुकू कोहली को नम आंखों से विदाई दी। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित ओशिवारा श्मशान भूमि में पूरे रीति-रिवाज से किया गया। इस मौके पर अरुणा ईरानी भी यहां आईं। व्हाइट सलवार सूट पहने अरुणा दुपट्टे से अपना सिर ढके हुए नजर आईं। इस मौके पर अरुणा ईरानी पति की याद में फूट-फूटकर रोते हुए नजर आईं। यहां से तस्वीरें और फोटोज काफी सारी सामने आई हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि अरुणा ईरानी को करीबियों ने पहले कार से संभलकर निकाला। इसके बाद वह श्मशान घाट में अंदर जाते हुए भी खुद को संभाल नहीं पा रही थीं। इस मौके पर अभिनेत्री की हालत बिल्कुल भी ठीक नहीं दिखीं। वह बस पति की याद में रोए जा रही थीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Raksha Bandhan Ad: 'इतनी दिक्कत क्यों हो रही है' विवादों के बीच Kriti Sanon के सपोर्ट में उतरीं बहन Nupur Sanon

      अंतिम संस्कार में शामिल हुए बॉलीवुड के कई स्टार्स

      बता दें कि कुकू कोहली फिल्मी दुनिया में सालों तक एक्टिव रहे और बॉलीवुड का एक बड़ा नाम बन गए और इसी वजह से उनकी अंतिम यात्रा में इंडस्ट्री के कई कलाकार शामिल हुए। कुकू कोहली के करीबियों में अशोक पंडित का नाम सबसे आगे रहता है और इस वजह से अशोक पंडित इस दुख की घड़ी में लगातार परिवार के साथ रहे। उन्होंने कुकू कोहली के पार्थिव शरीर को कंधा तक दिया। इनके अलावा विक्की कौशल कटरीना कैफ, रोहित शेट्टी, रजा मुराद समेत कई स्टार्स कुकू कोहली की अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

      कुकू कोहली का फिल्मी सफर

      बता दें कि कुकू कोहली हिंदी सिनेमा के बेहतरीन डायरेक्टर रहे हैं। उन्होंने राज कपूर और अन्य कई फिल्ममेकर्स के साथ मिलकर काम किया है। वह लगातार 30 साल तक फिल्मी दुनिया से जुड़े रहे। उन्होंने बतौर इंडिपेंडेड डायरेक्टर के रूप में फिल्म 'फूल और कांटे' से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होने कोहराम, सुहाग, हकीकत और यानादी नंबर 1 जैसी कई फिल्में दी।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article