वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3 के मेकर्स ने टीवी के इस हैंडसम हंक को किया अप्रोच, यहाँ जानिए एक्टर का नाम

Bigg Boss OTT 3 Makers Approched Ashish Sharma: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 को लेकर खबर आ रही है की मेकर्स ने टीवी एक्ट्रेस सनाया ईरानी संग काम कर चुके एक्टर को अप्रोच किया है। आखिर वह टीवी एक्टर कौन हैं जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Image

Bigg Boss OTT 3 Makers Approched Ashish Sharma

Bigg Boss OTT 3 Makers Approched Ashish Sharma: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। शो के मेकर्स सीजन 3 के साथ ओटीटी पर वापसी जल्द करने वाले हैं ऐसे में कंटेस्टेंट की तलाश अब भी जा रही है। अभी तक कई टीवी से लेकर बॉलीवुड सितारों के नाम शो में हिस्सा लेने के लिए सामने आएं हैं, जिसपर मेकर्स की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। हाल ही में खबर आई है की मेकर्स ने टीवी एक्ट्रेस सनाया ईरानी के साथ काम कर चुके एक्टर को अप्रोच किया है जो अपने समय में काफी मशहूर थे।

रिपोर्ट्स की माने तो बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के मेकर्स ने टीवी एक्टर आशीष शर्मा (Ashish Sharma) को शो में हिस्सा लेने के लिए ऑफर भेजा है। आशीष ने सीरियल रंगरसिया में सनाया ईरानी संग काम किया है, इसके अलावा उन्होंने सिया के राम, बेइंतेहान, चन्द्रगुप्त मौर्य जैसे कई शोज में काम किया है। उन्ही एक्टिंग के लोग आज भी कायल है उन्हे परदे पर फिर एक बार देखना काफी मजेदार होगा। काफी समय से एक्टर ने टीवी की दुनिया से दूरी बनाई हुई थी लेकिन लगता है उन्हे इस बार ओटीटी पर देखा जा सकता है।

हालांकि अभी तक मेकर्स या एक्टर की तरफ से इन खबरों पर कोई टिप्पणी सामने नहीं आई है। बात दें की शो को इस बार सलमान खान जी बजाए अनिल कपूर होस्ट कर सकते हैं। सूत्रों का कहना है की मेकर्स को अनिल कपूर (Anil Kapoor) शो में होस्ट के तौर पर परफेक्ट लग रहे हैं, अभी औपचारिक तौर पर बयान आना बाकी है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article