वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3 Finale: सना मकबूल के सिर पर सजा विजेता का खिताब, चमचमाती ट्रॉफी घर ले गईं डिंपल गर्ल

Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul Become Winner: 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ा। शो में नेजी, सना मकबूल, कृतिका मलिक, साई केतन राव और रणवीर शौरी ने फिनाले में कदम रखा। लेकिन सना ने सबको मात देते हुए ट्रॉफी अपने नाम की।

Image

'बिग बॉस ओटीटी 3' की विजेता बनीं सना मकबूल

Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul Become Winner: जियो सिनेमा के चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 21 जून से शुरु हुआ ये शो आज खत्म होने पर आ गया है। खास बात तो यह है कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' को अपना विजेता भी मिल गया है, जो कि कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस सना मकबूल हैं। सना मकबूल ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' में धमाकेदार अंदाज में एंट्री की थी। उनके सफर के साथ-साथ उनके गेम को भी बहुत पसंद किया गया। वहीं 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) फिनाले में अनिल कपूर ने सना मकबूल (Sana Makbul) के नाम का ऐलान करते हुए उन्हें विजेता घोषित किया।

सना मकबूल को मिला सितारों का सपोर्ट

बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में आईं सना मकबूल (Sana Makbul) को फैंस का तो भरपूर सपोर्ट मिला ही, साथ ही टीवी सितारों ने उन्हें जिताने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया। यहां तक कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' से निकलने के बाद विशाल पांडे से लेकर लवकेश कटारिया तक ने सना मकबूल को जमकर सपोर्ट किया और फैंस से भी अपील की थी कि उन्हें विजेता बनाने के लिए ढेर सारा वोट करें।

मॉडलिंग और एक्टिंग से शुरू हुआ था सना मकबूल का सफर

बता दें कि सना मकबूल (Sana Makbul) ने मॉडलिंग और एक्टिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने साल 2009 में 'एमटीवी स्कूटी टीन डीवा' से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इसके अलावा वह 'अर्जुन' से लेकर 'इस प्यार को क्या नाम दूं' तक में नजर आ चुकी हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article