वेब सीरीज

असम बाढ़ पीड़ितों के लिए Samay Raina ने बढ़ाया मदद का हाथ, सीएम हिमंत ने की तारीफ

Assam Floods: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये दान किए। उनके इस नेक काम की हर तरफ तारीफ हो रही है।

Image

समय रैना ने किया अच्छा काम (pic credit-instagram/twitter)

Assam floods: स्टैंडअप कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर समय रैना (Samay Raina) ने एक ऐसा नेक काम किया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। समय ने असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये दान किए हैं। उनके इस कदम की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें खूब सराहा जा रहा है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी समय रैना का धन्यवाद करते हुए उनके योगदान की सराहना की है। समय के इस मददगार कदम ने न सिर्फ बाढ़ पीड़ितों को सहारा दिया है, बल्कि कई लोगों का दिल भी जीत लिया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Varanasi: 7 वें आसमान पर पहुंचे Mahesh Babu के फैंस, लुक पर टिक गई नजरें)

समय रैना ने किया अच्छा काम

स्टैंडअप कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर समय रैना ने असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपये दान किए हैं। उनके इस कदम की असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया के जरिए तारीफ की और उनका धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से एक्स पर समय रैना के योगदान की जानकारी साझा की गई है। असम इस समय भीषण बाढ़ की समस्या से जूझ रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के 13 जिलों में करीब 1.55 लाख लोग अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं। इस साल बाढ़ की वजह से अब तक 98 लोगों की जान जा चुकी है। बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से विस्थापित हुए हैं और उन्हें मुश्किल हालात का सामना करना पड़ रहा है।

बता दें कि समय रैना इससे पहले साल 2025 में विवादों में भी रहे थे। फरवरी 2025 में असम पुलिस ने समय रैना, यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। यह मामला यूट्यूब शो इंडियाज गॉट लैटेंट के एक एपिसोड में कथित तौर पर आपत्तिजनक और अश्लील बातचीत को लेकर दर्ज किया गया था। विवाद के बाद कुछ समय तक कंटेंट से दूर रहने वाले समय रैना अब इंडियाज गॉट लैटेंट के दूसरे सीजन के साथ वापस लौट चुके हैं। शो को नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर स्ट्रीम किया जा रहा है।असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए समय रैना के अलावा अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये दान किए हैं। वहीं, अभिनेता रणदीप हुड्डा बाढ़ प्रभावित शिवसागर पहुंचे और वहां प्रभावित परिवारों और राहत कार्यों में जुटे लोगों से मुलाकात की हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article