वेब सीरीज

'तो मैं अब भारत में नहीं रहती...'- Apoorva Makhija ने अचानक छोड़ा देश? इस खूबसूरत शहर में बसाया घर

Apoorva Makhija Left India: मशहूर सोशल मीडिया क्रिएटर और 'द ट्रेटर्स 1' का हिस्सा रह चुकीं अपूर्वा मखिजा ने हमेशा के लिए भारत छोड़ दिया है। उन्होंने इस बात की पुष्टि खुद की है।

Image

Apoorva Makhija ने भारत छोड़ विदेश में बसाया डेरा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Apoorva Makhija Left India: मशहूर कंटेंट क्रिएटर और 'द ट्रेटर्स 1' का हिस्सा रह चुकीं अपूर्वा मखिजा अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। अपूर्वा मखिजा को आखिरी बार 'लॉकअप: सच या सजा' में देखा गया था, जहां उन्होंने जेलर की इनफॉर्मर बनकर खूब धूम मचाई। अपूर्वा मखिजा का अंदाज दर्शकों को भी खूब पसंद आया था। लेकिन इन सबसे इतर अपूर्वा मखिजा हाल ही में अपने एक बड़े कदम के लिए चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, अपूर्वा मखिजा ने भारत को छोड़कर विदेश में अपना डेरा बसा लिया है। इस बात की पुष्टि खुद अपूर्वा मखिजा (Apoorva Makhija) ने की है। अपूर्वा मखिजा ने आगे की पढ़ाई और लाइफस्टाइल के लिए भारत छोड़कर विदेश में बसने की योजना बनाई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट बन अपूर्वा मखिजा ने की धाकड़ एंट्री, खुला रह गया बाकियों का मुंह

    अपूर्वा मखिजा (Apoorva Makhija) ने एक पॉडकास्ट में बताया कि वह भारत छोड़कर अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में बस चुकी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी लिखा, "तो अब मैं भारत में नहीं रहती।" अपूर्वा मखिजा ने बताया कि भारत में रहकर जिंदगी बनाने का उनका कोई प्लान नहीं है। वह जिंदगी भर कंटेंट क्रिएटर भी नहीं रहना चाहतीं और बिजनेस में हाथ आजमाना चाहती हैं। अपूर्वा मखिजा ने कहा कि उन्होंने अपनी कॉलेज लाइफ भी सही से एंजॉय नहीं की, क्योंकि पहले के दो साल जहां लॉकडाउन में गुजरे तो वहीं बाकी का वक्त उनका रिलेशनशिप में गया। अपूर्वा ने न्यूयॉर्क शहर में बसने के बारे में कहा, "मैंने बहुत बार सफर किया है और जब भी मैं न्यूयॉर्क जाती थी तो मुझे लगता था कि मैं यहां रहना चाहती हूं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Govinda संग अनबन के बीच फैमिली कोर्ट के बाहर दिखीं Sunita Ahuja, वकील और बेटे भी साथ आए नजर

      अपूर्वा मखिजा (Apoorva Makhija) ने न्यूयॉर्क शहर के बारे में आगे कहा, "इस शहर में कोई तो बात है। ये बहुत तेज है, हर कोई अच्छे से ड्रेसअप है और खाना भी अच्छा है। मुझे यहां का आर्किटेक्चर पसंद है और मैंने हर उस सीरीज में न्यूयॉर्क को देखा है, जो मुझे पसंद है।" अपूर्वा मखिजा ने बताया कि वह न्यूयॉर्क में रहकर पढ़ाई करना चाहती हैं। उन्होंने कहा, "मेरा ये था कि अगर मैंने मन बना लिया है तो मैं जाऊंगी।" बता दें कि अपूर्वा मखिजा ने 2025 में भी बताया था कि वह विदेश में रहकर आगे की पढ़ाई करना चाहती हैं।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article