Lock UPP 2 Promo Video: ओटीटी के पॉपुलर रियलिटी शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। 'लॉकअप 2' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार देखने को मिल रही है, जिससे 'लॉकअप 2' की गेम और भी ज्यादा दिलचस्प होती जा रही है। 'लॉकअप 2' में बीते दिन ही योगेश रावत का एविक्शन हुआ। उनके घर जाने से वरुण यादव और आकांक्षा चौधरी मायूस नजर आए। आकांक्षा ने तो ये तक कसम खा ली कि वह योगेश को निकालने वाले धीरज धूपर, श्रेया कालरा और सूफी मोतीवाला को यहां से निकालकर ही जाएंगी। लेकिन योगेश रावत के एविक्शन के बाद अब 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में एक हसीना की एंट्री होने वाली है, जो गेम को पलटने का पूरा-पूरा दम रखती है। वह हसीना कोई और नहीं बल्कि अपूर्वा मखिजा हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'गूगल कर लेना', गुस्से में लाल हुईं Shivangi Joshi ने श्रेया कालरा को दिया मुंहतोड़ जवाब, खत्म की दोस्ती

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखिजा
'लॉकअप 2' में क्या होने वाला है खास
बता दें कि 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में आज कई धमाके होने वाले हैं। फराह खान और रितेश देशमुख के शो में जल्द ही दिखाया जाएगा कि शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा (Shreya Kalra) में जबरदस्त झगड़ा होगा। वहीं दूसरी ओर हर्षद चोपड़ा की एक गलती शिवांगी जोशी की पूरी टीम को ले डूबेगी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि यहां से कंटेस्टेंट्स का गेम क्या नया रुख लेगा।
