बॉलीवुड

Govinda संग अनबन के बीच बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंचीं Sunita Ahuja, वकील और बेटे भी साथ आए नजर

Govinda Wife Sunita Ahuja Spotted At Family Court: मशहूर एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को बेटे और वकील के साथ बांद्रा फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया है।

Image

Govinda की पत्नी पहुंचीं फैमिली कोर्ट (फोटो क्रेडिट- मानव मंगलानी)

Govinda Wife Sunita Ahuja Spotted At Family Court: मशहूर एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में दरार बढ़ती ही जा रही है। सुनीता आहूजा ने 'लॉकअप 2' में गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का खुलासा किया था। वहीं दूसरी ओर गोविंदा भी एयरपोर्ट पर रुमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार के साथ स्पॉट हुए थे, जिसके बाद सुनीता आहूजा ने भी पैपराजियों के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने गोविंदा पर तंज कसा था कि वह अपनी बेटी की उम्र की लड़की के साथ घूम रहे हैं और उन्हें शर्म करनी चाहिए। लेकिन इन सबके बीच अब सुनीता आहूजा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वह अपने बेटे यशवर्धन आहूजा और वकील के साथ बांद्रा फैमिली कोर्ट के बाहर नजर आई हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: बॉलीवुड से दूर थाईलैंड के क्लब में ठुमके लगाते नजर आए Govinda, लोग बोले- सुपरस्टार के लिए बुरा लगा...

बांद्रा फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा
    सुनीता आहूजा का इससे जुड़ा वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सुनीता आहूजा कार में अपने वकील के साथ दिखाई दीं। उनके चेहरे पर इस दौरान मायूसी छाई हुई थी। हालांकि सुनीता आहूजा के फैमिली कोर्ट पहुंचने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। लेकिन वीडियो देख सुनीता आहूजा और गोविंदा के फैंस भी हैरान रह गए हैं। लोगों के बीच हलचल मच गई है, साथ ही सवाल उठने लगे हैं कि गोविंदा संग रिश्तों में अनबन के बीच सुनीता आहूजा आखिर फैमिली कोर्ट क्यों पहुंची हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: "किसके अंदर इतनी ताकत...", Govinda ने सेट पर लेट आने की आदत का यूं किया बचाव
    Sunita Ahuja बांद्रा फैमिली कोर्ट के बाहर आईं नजर

    Sunita Ahuja बांद्रा फैमिली कोर्ट के बाहर आईं नजर

      बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा ने 1987 में चोरी-छुपे शादी रचाई थी। सुनीता आहूजा संग फेरे लेने के बाद गोविंदा ने काफी वक्त तक दुनिया से अपनी शादी छुपाकर रखी। वहीं गोविंदा के लिंकअप की बात करें तो कोमल रानी स्वर्णकार से पहले एक्टर का नाम नीलम कोठारी, दिव्या भारती और रानी मुखर्जी जैसी हसीनाओं के साथ भी जुड़ चुका है।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article