वेब सीरीज

'थोड़ा वेट कम करो', Amrapali Dubey को मां से मिली पतली होने की नसीहत, भड़कते हुए एक्ट्रेस ने की ऐसी हरकत

Amrapali Dubey vs Mother: रियलिटी शो भोजपुरी बवाल का नया प्रोमो सामने आया है। इसमें आम्रपाली दुबे की अपनी मां से बहस होती दिखीं। एक्ट्रेस को मां की तरफ से पतली होने की नसीहत मिलती है।

Image

amrapali dubey in bhojpuri bawaal (photo credit- instagram)

Amrapali Dubey vs Mother: रियलिटी शो भोजपुरी बवाल (Bhojpuri Bawaal) में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का उनके परिवार से 36 का आंकड़ा दिखाई दे रहा है। इस शो में आम्रपाली की पर्सनल लाइफ देखकर फैंस हैरान हैं। हाल ही में शो का एक प्रोमो सामने आया था, जिसमें एक्ट्रेस ने मां बनने की इच्छा जाहिर की थी, जिस पर एक्ट्रेस को परिवार का सपोर्ट नहीं मिला था और अब आम्रपाली दुबे एक बार फिर अपने परिवार से भिड़ती हुई दिखाई दे रही हैं। इस बार एक्ट्रेस को अपनी मां से पतली होने की नसीहत मिली है, जिस वजह से एक्ट्रेस के आंसू तक छलक पड़े। हालांकि, आम्रपाली अपनी मां को भी जवाब देती हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Lock UPP 2: जीत पर उठ रहे सवालों को लेकर Shreya Kalra ने मुंहतोड़ जवाब, जूरी पर बोलीं- मेरे लिए फेयर नहीं...

    आम्रपाली दुबे को मां की बातों पर आया गुस्सा

    भोजपुरी बवाल के नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि आम्रपाली दुबे को उनकी मां कहती हैं, 'तुम्हारी कुछ चीजें तुम्हारे हाथ से छूटती जा रही है।' इस पर एक्ट्रेस पूछती हैं, 'जैसे की।' तब आम्रपाली दुबे की मां अपनी बेटी से कहती हैं, 'थोड़ा सा अपने वेट पर काम करो। थोड़ी सी मेहनत करो।' ये सुनकर आम्रपाली भड़क जाती हैं और कहती हैं, 'आप कह रही हो कि मैं अपने शरीर का ध्यान नहीं रख रही हूं।' इस पर एक्ट्रेस की मां की तरफ से जवाब आता है कि क्या मैं गलत कह रही हूं। तब आम्रपाली कहती हैं, 'मम्मी बहुत हर्टफुल है आपकी बातें। ये मैं बाहर भी सुनती रहती हूं। ट्रोलर्स भी बोलते रहते हैं। कम से कम घर तो मेरा कंफर्ट स्पेस हो। यहां पर तो मैं बार बार ये वाली बातें नहीं चाहती हूं।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Dipika Kakar कैंसर पीड़ित बच्चों से मिलकर हुईं इमोशनल, अस्पताल जाकर बांटे गिफ्ट्स

      एक्ट्रेस ने मां को दिया जवाब

      वीडियो में आगे आम्रपाली की बातें सुनकर उनकी मां कहती हैं, 'क्या तुम अपने आपको उतना फिट महसूस कर रही हो। तुम अब बच्चा गोद लेना चाहती हो।' हालांकि, आम्रपाली अपनी मां की बातें सुनकर काफी ज्यादा नाराज हो जाती हैं और वह हाथ में गाना की चीज उठाकर कहती हैं, 'आपकी सब बातों का मेरे पास एक ही जवाब है। क्या आप इसे खाएंगी।' इसके बाद वह मुंह फेरकर बैठ जाती हैं। आम्रपाली दुबे का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर बिग बॉस फेम बेबिका धुर्वे ने कमेंट करते हुए लिखा, 'जब परिवार और दोस्त ऐसा करते हैं तो सच में बहुत चिड़चिड़ होती है। मैं सच में उससे खुद को जोड़कर देख पा रही हूं। लोगों को खुद तय करने दें कि वे क्या करना चाहते हैं और कब करना चाहते हैं।'
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article