टीवी मसाला

Dipika Kakar कैंसर पीड़ित बच्चों से मिलकर हुईं इमोशनल, अस्पताल जाकर बांटे गिफ्ट्स

Dipika Kakar New Vlog: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ कैंसर से जूझ रही हैं। हाल ही में दीपिका ने कैंसर पीड़ित बच्चों से खास मुलाकात की है। इस मौके पर दीपिका ने बच्चों से हौंसला लिया।

Image

dipika kakar shoaib ibrahim (photo credit- instgram)

Dipika Kakar New Vlog: टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar ) एक्टिंग से दूर हैं, लेकिन वह अपने व्लॉग के जरिए फैंस से कनेक्ट रहती हैं। हाल ही में दीपिका कक्कड़ ने अपना 40वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस मौके पर शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने सब कुछ घर में अरेंज किया। शोएब ने अपनी पत्नी के लिए अपने हाथ से केक तक बनाया। इन सबके बीच, दीपिका कक्कड़ ने अपने जन्मदिन पर एक खास काम भी किया, जिसकी झलक एक्ट्रेस ने अब दिखाई है। दीपिका ने जन्मदिन वाले दिन कैंसर पीड़ित बच्चों से मुलाकात की। बता दें कि दीपिका लीवर कैंसर से जूझ रही हैं और वह अक्सर अपने इन्फ्यूजन और इम्यूनोथेरेपी के बारे में बताती रहती हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोमांस में चूर होंगे अरमान-अभिरा, कबीर के चक्कर में बुरी तरह फंसेगी मायरा

दीपिका कक्कड़ ने कैंसर पीड़ित बच्चों से की मुलाकात

    दीपिका कक्कड़ ने हाल ही में अपना नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने दिखाया है कि कैसे वह अस्पताल गईं और वहां पर बीमार बच्चों से मुलाकात की। दीपिका अपना व्लॉग घर से ही शुरू करती हैं, जिसमें वह दिखाती हैं कि वह काफी सारा सामान बच्चों के लिए लेकर जाने वाली हैं। इसके बाद वह शोएब इब्राहिम के साथ अस्पताल के लिए निकल जाती हैं। इसके बाद दीपिका एक-एक बच्चे से खुद मुलाकात करती हैं और उन्हें अपने हाथ से बुक, कलर पैन और बाकी चीजें देती हैं। इस मौके पर दीपिका और शोएब खाने की आइटम्स भी लेकर पहुंचे, लेकिन वह बच्चों को कुछ नहीं खिला सकते थे और इस वजह से उन्होंने हेड ऑफ डिपार्टमेंट की सलाह पर बीमार बच्चों की मां को खाना दिया, जो पूरे दिन अपने बच्चे के लिए अस्पताल में रहती हैं। दीपिका के मुताबिक, वह यहां पर बच्चों से हिम्मत और हौंसला लेने आई हैं और इसी वजह से उन्होंने यहां पर बच्चों के साथ कुछ वक्त बिताया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Gaurav Khanna और शगुन शर्मा के विवाद पर Ruhaanika Dhawan ने ऐसा क्या कहा? फैंस बोले, 'आप ज्यादा समझदार'

    दीपिका ने बताया अपना हाल

      दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम बच्चों से मुलाकात करने के बाद मरीन ड्राइव पहुंचे। यहां पर आकर शोएब इब्राहिम काफी खुश नजर आए। शोएब वीडियो में ये भी कहते हैं, 'हम यहां कितने दिनों बाद आए हैं ना...।' इस पर दीपिका कहती हैं, 'फाइनली हमने आपकी ख्वाहिश पूरी की।' इसके बाद दीपिका मरीन ड्राइव के वहां पर बैठकर अस्पताल जाने का एक्सपीरियंस बताती हैं। वह कहती हैं कि उन्हें वहां जाकर काफी अच्छा लगा और यहां से उन्हें एक नई हिम्मद अपने लिए मिली है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article