टीवी मसाला

Exclusive: Zee TV का सीरियल Saru होगा बंद, 28 जून को प्रसारित होगा आखिरी एपिसोड

टीवी शो सरू के दर्शकों के लिए इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार जी टीवी का ये शो जल्द ही बंद होने वाला है। मेकर्स ने कलाकारों को भी इस बात की जानकारी दे दी है।

Image

Exclusive: Zee TV का सीरियल Saru होगा बंद, 28 जून को प्रसारित होगा आखिरी एपिसोड (Image Source: TV Show)

KEY HIGHLIGHTS
  • टीवी शो सरू होगा बंद
  • 28 जून को प्रसारित होगा आखिरी एपिसोड
  • मेकर्स ने कलाकारों को दी जानकारी

ओटीटी के दौर में टीवी इंडस्ट्री को बड़ी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बड़े-बड़े चैनल्स बिग बजट शोज लॉन्च कर रहे हैं, जो लगातार बंद हो रहे हैं। इस लिस्ट में अब एक नया शो जुड़ने जा रहा है, जो लगभग एक साल पहले ही जी टीवी पर लॉन्च किया गया था। शुरुआत में तो इसने दर्शकों का दिल जीता लेकिन बाद में इससे दर्शकों ने किनारा करना शुरू कर लिया। हम बात कर रहे हैं जी टीवी के शो सरू की, जो 2025 में प्रसारित होना शुरू हुआ था और 2026 खत्म होने से पहले ही मेकर्स ने इसे बंद करने का फैसला ले लिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: Exclusive: Kaun Honaar Karodpati को होस्ट करेंगी Madhuri Dixit

बंद होगा Zee TV का सीरियल Saru

टाइम्स नाउ नवभारत और टेली टॉक इंडिया के हाथ लगी ताजा जानकारी के अनुसार, जी टीवी ने अपने शो सरू को बंद करने का फैसला लिया है क्योंकि इसे दर्शकों से वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है, जैसी उम्मीद की जा रही थी। शो की कहानी ने पहले तो दर्शकों को आकर्षित किया लेकिन बाद में दर्शक इससे दूर होते चले गए और एक साल के अंदर ही मेकर्स को इसे बंद करने का फैसला लेना पड़ा है। शो से जुड़े सूत्र ने टाइम्स ग्रुप को जानकारी दी है कि मेकर्स 28 जून को सरू का आखिरी एपिसोड प्रसारित करेंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: Jailer 2 में कन्फर्म हुआ Hrithik Roshan का कैमियो, शूटिंग डेट्स हुईं लॉक

Exclusive: Zee TV का सीरियल Saru होगा बंद, 28 जून को प्रसारित होगा आखिरी एपिसोड

Exclusive: Zee TV का सीरियल Saru होगा बंद, 28 जून को प्रसारित होगा आखिरी एपिसोड

Saru के मेकर्स ने कलाकारों को दी जानकारी

ऐसा नहीं है कि मेकर्स ने सरू को बंद करने का फैसला बंद कमरे के अंदर ले लिया और किसी को जानकारी ही नहीं दी है। हमारे सूत्र ने ये भी बताया है कि धारावाहिक सरू के मेकर्स ने इसके कलाकारों को शो के ऑफएयर होने की खबर की जानकारी दे दी है, जिससे सभी उदास हैं। कलाकार चाहते हैं कि सरू थोड़े और समय चले लेकिन गिरती टीआरपी को देखते हुए मेकर्स ने जो फैसला लिया है, उसे पीछे लेना नामुमकिन लग रहा है। सरू को जी टीवी पर कौन सा शो रिप्लेस करेगा, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिली है। वैसे आप धारावाहिक सरू को कितना मिस करने वाले हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article