बॉलीवुड

Jailer 2 में कन्फर्म हुआ Hrithik Roshan का कैमियो, शूटिंग डेट्स हुईं लॉक

फिल्म जेलर 2 में ऋतिक रोशन का कैमियो कन्फर्म हो गया है। ऋतिक रोशन जल्द ही रजनीकांत की अपकमिंग एक्शन ड्रामा जेलर के लिए शूटिंग करेंगे, जिसके लिए मेकर्स ने अभी से डेट्स लॉक कर ली हैं।

Image

Jailer 2 में कन्फर्म हुआ Hrithik Roshan का कैमियो, शूटिंग डेट्स हुईं लॉक

KEY HIGHLIGHTS
  • जेलर 2 में कैमियो करते दिखेंगे ऋतिक रोशन
  • ऋतिक रोशन की डेट्स हुईं लॉक
  • जेलर 2 में लीड रोल में दिखेंगे रजनीकांत

साउथ सिनेमा के थलाइवा रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म जेलर 2 लगातार बड़ी होती जा रही है। ताजा जानकारी की मानें तो रजनीकांत की जेलर 2 में ऋतिक रोशन का कैमियो पक्का हो गया है। ऋतिक रोशन को जेलर 2 में अपना रोल पसंद आया है और उन्होंने कैमियो के लिए हरी झंडी दिखा दी है। इसी के साथ रजनीकांत और ऋतिक रोशन पूरे 40 साल बाद एक साथ काम करने के लिए तैयार हैं। इन दोनों ने 40 साल पहले भगवान दादा नाम की एक मूवी में काम किया था, तब ऋतिक रोशन एक चाइल्ड आर्टिस्ट थे। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: Welcome to the Jungle Trailer Reaction: 'क्या खिचड़ी बना दी भाई....' अक्षय की मूवी का ट्रेलर देख कन्फ्यूज हुई जनता

Jailer 2 के मेकर्स ने लॉक की Hrithik Roshan की शूटिंग डेट्स

फिल्म जेलर 2 के मेकर्स काफी लम्बे समय से ऋतिक रोशन के साथ चर्चा में थे ताकि वो एक्टर को कैमियो के लिए फाइनल कर पाएं। हफ्तों तक चर्चा के बाद आखिरकार ऋतिक रोशन ने जेलर 2 के कैमियो के लिए हां कह दी है। ऋतिक रोशन 22-23 जून को चेन्नई में जेलर 2 की शूटिंग करेंगे। वैरायटी इंडिया ने अपनी ताजा रिपोर्ट में जानकारी दी है कि बैंग-बैंग एक्टर शूटिंग शुरू करने से पहले कई सारे लुक टेस्ट देंगे ताकि वो रोल में फिट नजर आएं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: Gauri Spratt के हाथों में हाथ डाल एयरपोर्ट से निकले Aamir Khan, शादी की खबरों के बीच पहली बार दिखे साथ

Jailer 2 में धमाकेदार एक्शन करते दिखेंगे Hrithik Roshan

वैरायटी इंडिया को मिली ताजा जानकारी के अनुसार, ऋतिक रोशन का कैमियो फिल्म जेलर 2 में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान पर आएगा, जहां वो धमाकेदार एक्शन करते दिखाई देंगे। ऋतिक रोशन का ये एक्शन सीक्वेंस बहुत ही बड़े स्तर पर शूट किया जाएगा ताकि उनके फैंस निराश ना हों। जेलर 2 में ऋतिक रोशन और रजनीकांत एक-दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे, जो मूवी की हाइलाइट होगी। बताते चलें कि जेलर 2 के मेकर्स ऋतिक रोशन से पहले शाहरुख खान को कैमियो के लिए साइन करना चाहते थे लेकिन बात ना बन पाने के कारण उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ हाथ मिलाया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article