90 के दशक की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने जब अचानक से इंडस्ट्री छोड़ दी थी तब किसी को नहीं लगा था कि वो दोबारा कभी लौटेंगी लेकिन वक्त कब बदल जाए किसी को पता नहीं रहता। कुछ ऐसा ही होता दिख रहा है माधुरी दीक्षित और उनके फैंस के साथ क्योंकि इंडस्ट्री की धक-धक गर्ल फिल्मों और ओटीटी पर एक्टिव होने के साथ-साथ अब टीवी पर भी कदम रखने को तैयार नजर आ रही हैं। टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ लगी ताजा जानकारी के अनुसार, अदाकारा माधुरी दीक्षित जल्द ही मराठी भाषा का मशहूर क्विज शो कौन होनार करोड़पती होस्ट करती दिखाई देंगी। मेकर्स ने कौन होनार करोड़पती के अगले सीजन के लिए माधुरी दीक्षित को फाइनल करने का मन बनाया है और जल्द ही उनके नाम का ऐलान हो सकता है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: 11 दिनों में 47 मूवीज साइन करने वाला स्टार हुआ कंगाल, हॉस्पिटल के बिल चुकाने के भी नहीं थे पैसे
Kaun Honaar Karodpati को होस्ट करेंगी Madhuri Dixit
टाइम्स नाउ नवभारत और टेली टॉक इंडिया के हाथ लगी ताजा जानकारी के अनुसार, कौन होनार करोड़पती के मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही माधुरी दीक्षित से शो की होस्टिंग के सिलसिले में बात की थी। इन दिनों माधुरी और शो के मेकर्स के बीच बातचीत चल रही है और अगर सबकुछ प्लान के मुताबिक होता है तो जल्द ही बॉलीवुड की धक-धक गर्ल ये क्विज शो होस्ट करती दिखाई देंगी। माधुरी जल्द ही अपना आखिरी फैसला कौन होनार करोड़पती मेकर्स को सुनाएंगी, जिसके बाद उनके नाम का ऐलान किया जाएगा। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: 43 की उम्र में मां बनने के लिए तरसी ये TV हसीना, फेल हुए IVF; अब पति भी बोले- बच्चा समय से करना अच्छा है
Sachin Khedekar की जगह लेंगी Madhuri Dixit

Exclusive: Kaun Honaar Karodpat को होस्ट करेंगी Madhuri Dixit
अदाकारा माधुरी दीक्षित जल्द ही कौन होनार करोड़पती पर मराठी सिनेमा के जाने-माने एक्टर सचिन खेडेकर की जगह लेती दिखाई देंगी। सचिन खेडेकर काफी समय से ये शो होस्ट कर रहे हैं और दर्शक उन्हें बड़े ही चाव से सुनते हैं। हालांकि अब शो पर वो नहीं माधुरी दीक्षित दिखाई देंगी, जो प्रतियोगियों से सवाल पूछेंगी और उनके सपने पूरे करने में मदद करेंगी। एक अदाकारा के तौर पर तो माधुरी दीक्षित अपने हुनर का लोहा मनवा चुकी हैं लेकिन होस्ट के तौर पर वो कितनी सफल रहती हैं, ये आने वाला वक्त बताएगा।
