Yuvika Choudhary-Prince Narula Baby Gender: टीवी के मोस्ट फेवरेट कपल में से एक युविका चौधरी और प्रिंस नरूला इन दिनों पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। यह कपल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं और घर में एक नन्हे मेहमान का स्वागत करेंगे। ऐसे में हर कोई जानना चाहता है की एक्ट्रेस लड़के को या लड़की किसी को जन्म देगी। अब इस बात का खुलासा टीवी के मशहूर एक्टर ने सभी के सामने कर डाला है। एक्टर का कहना है की युविका एक लड़कों जन्म देंगी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए पूरी खबर-
हाल ही में प्रिंस नरूला (Prince Narula) टीवी एक्टर पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट 'आबरा का डाबरा' में नजर आए थे। ऐसे में बातचीत के दौरान प्रिंस ने बताया कैसे पत्नी युविका एक लड़का चाहती है। तुरंत प्रिंस ने पारस से कुंडली चेक करने को कहा की उन्हे बेटा प्राप्त होगा या बेटी। जिसपर बिग बॉस 13 के एक्स कंटेस्टेंट कहते हैं कि कुंडली के मुताबिक आपको लड़का होगा। यह सुन प्रिंस हसने लगते हैं और बताते हैं की बेटियाँ जो हैं पापा की लाड़ली होती है और इसका उद्धारण मेरा परिवार है जिसमें बहने पापा के ज्यादा करीब है। भले ही मैं चंडीगढ़ नहीं जा सकता लेकिन वह मेरे मा-बाप से कुछ दूर में रहती हैं ताकि वह उनका ध्यान रख सके।
टीवी एक्टर प्रिंस ने यह भी बताया की प्रेग्नेंसी से पहले पत्नी युविका चौधरी (Yuvika Choudhary) ने अपने एग फ्रिज करआ दिए थे ताकि वह बड़ी उम्र में माँ बन सके। बता दें साल 2018 में प्रिंस और युविका ने धूम धाम से शादी की थी। दोनों की मुलाकात सबसे पहले सालमा खान के शो बिग बॉस 9 में हुई थी जिसके प्रिंस विनर थे।
