Baatein Dil Se Podcast: दिल्ली में चल रहे CJP के प्रदर्शन को लेकर देशभर में बहस तेज हो गई है। इस मुद्दे पर राजनीतिक नेताओं के साथ-साथ बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे भी खुलकर अपनी राय रख रहे हैं। कोई छात्रों के समर्थन में नजर आ रहा है, तो कोई प्रदर्शन के तरीके पर सवाल उठा रहा है। इसी बीच मशहूर गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के चर्चित पॉडकास्ट 'बातें दिल से' (Baatein Dil Se) में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने NEET पेपर लीक विवाद, छात्रों के आंदोलन और जंतर-मंतर पर चल रहे CJP प्रदर्शन को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। उनका बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-मैं कांग्रेस और भाजपा का सपोर्टर नहीं...' CJP प्रोटेस्ट पर खुलकर बोले Elvish Yadav)
CJP प्रोटेस्ट पर मनोज मुंतशिर ने तोड़ी चुप्पी
मनोज मुंतशिर ने टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के चर्चित पॉडकास्ट 'बातें दिल से' में कहा, 'मैं कभी जंतर-मंतर नहीं जाऊंगा। इसकी वजह यह है कि इस समय जो लोग वहां इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं, उनके साथ खड़े होकर मुझे अच्छा नहीं लगेगा। इस देश के युवाओं को CJP से बेहतर नेतृत्व मिलना चाहिए। कोई भी यह नहीं कह सकता कि पेपर लीक होना अच्छी बात है। यह गलत हुआ है और इसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। अगर इस पूरे विवाद की वजह से एक भी छात्र की जान गई है, तो पूरे सिस्टम को इसका जवाब देना होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शन में कुछ ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिन पर पहले भारत विरोधी नारे लगाने या कश्मीर को भारत का हिस्सा न मानने जैसे आरोप लगे थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने भगवान राम के बारे में आपत्तिजनक बातें कही थीं।
मनोज मुंतशिर ने कह दी बड़ी बात
मनोज मुंतशिर ने कहा, 'इसमें भारत तेरे टुकड़े वाले लोग आ रहे हैं। कश्मीर को भारत का हिस्सा न मानने वाले लोग पहुंच रहे हैं। बड़ी जिम्मेदारी से मैं उन्हें देशद्रोही कह रहा हूं। हमारे प्रभु श्रीराम को सीता को पति इतना डेरोगेटरी।' मनोज मुंतशिर के इस बयान पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। जहां कई लोग इसका समर्थन कर रहे हैं तो कई लोग मनोज को ट्रोल भी कर रहे हैं। आप इस बारे में क्या सोचते हैं हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
