वर्ल्ड सिनेमा

'गॉडजिला वर्सेज कॉन्ग' फेम Kaylee Hottle का 18 साल की उम्र में हुआ निधन, सड़क हादसे का शिकार हुईं एक्ट्रेस

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 22, 2026, 03:20 PM IST

Kaylee Hottle Death: 'गॉडजिला वर्सेज कॉन्ग' फेम एक्ट्रेस केली हॉटल अब हमारे बीच नहीं रहीं। केली हॉटल का 18 साल की उम्र में निधन हो गया। केली हॉटल के निधन की खबर ने सभी को हौरान कर दिया है।

Image

केली हॉटल का हुआ निधन (Image Source: Chat GPT)

Kaylee Hottle Death: हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। गॉडजिला वर्सेज कॉन्ग (Godzilla vs Kong) में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस केली हॉटल (Kaylee Hottle) अब इस दुनिया में नहीं रही। केली हॉटल का एक सड़क हादसे में निधन हो गया। केली हॉटल के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। केली हॉटल के दुनिया से जाने के बाद लोग उन्हें याद करते नजर आए। आपको बता दें कि केली हॉटल महज 18 साल की थी। केली हॉटल की निधन की खबर से हॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

केली हॉटल का हुआ निधन

एक्ट्रेस केली हॉटल अब इस दुनिया को अलविदा कह गईं। केली हॉटल का महज 18 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हादसा उस समय हुआ जब केली कार से सफर कर रही थीं। हादसा इतना गंभीर था कि उन्हें बचाया नहीं जा सका। दुर्घटना के बाद स्थानीय अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोगों और फैंस ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया। लोगों ने लिखा कि इतनी कम उम्र में एक प्रतिभाशाली कलाकार का दुनिया से चले जाना बेहद दुखद है।

स्कूल ने जारी किया बयान

टेक्सास स्कूल फॉर द डीफ, जहां कायली हॉटल सीनियर थी, ने भी सोशल मीडिया पर एक बयान जारी कर इस खबर की पुष्टि की। कायली और उनके पिता दोनों डीफ हैं और वो एक मल्टी-जनरेशनल डीफ फैमिली से आती हैं। स्कूल ने लिखा, 'बेहद दुख के साथ हम ये दिल दहला देने वाली खबर शेयर कर रहे हैं कि हमारे एक सीनियर स्टूडेंट कायली हॉटल का कल मैरीलैंड के फ्रेडरिक में कार एक्सीडेंट में निधन हो गया। इस बेहद मुश्किल वक्त में हमारी संवेदनाएं कायली के परिवार, दोस्तों, क्लासमेट्स और सभी उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने उन्हें जानता और प्यार किया था। फिलहाल हमारे पास बहुत कम जानकारी है। हम सब से अनुरोध करते हैं कि कायली के परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें और एक्सीडेंट को लेकर कोई अफवाह न फैलाएं।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article