टीवी मसाला

ये रिश्ता क्या कहलाता है की कास्ट ले रही तगड़ी फीस, अक्षरा-अभिमन्यु सहित जानें इन सितारों के पर एपिसोड चार्ज

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 9, 2022, 02:51 PM IST

Yeh rishta kya kehlata hai 7 stars fee per episode: ये रिश्ता क्या कहलाता है के इन कलाकारों की फीस जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। शो में प्रति दिन एक्टिंग के लिए ये सितारे हजारों में फीस लेते हैं।

Image

YRKKH

YRKKH Cast Fee Per Episode: टीवी सीरियलों में काम करने वाले कलाकार, पहचान और शोहरत तो हासिल करते ही हैं। इसी के साथ इनकी जेबे भी खूब भरी हुई रहती है। जी हां, ये कलाकार एक एपिसोड के लिए हजारों में फीस लेते हैं। और कुछ की रोजाना कमाई तो लाखों में भी होती है। स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक ये रिश्ता क्या कहलाता है, इन दिनों अपनी कहानी और मुख्य किरदारों की वजह से काफी सुर्खियों में है। अक्षरा और अभिमन्यु का किरदार निभाने वाले प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा उन एक्टर्स की गिनती में आते हैं। जो शो में प्रति दिन एक्टिंग के जरिए हजारों में कमाई करते हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है के इन कलाकारों की फीस देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।

प्रणाली राठौड़ – शो में अक्षरा गोयनका की भूमिका निभा रही प्रणाली, अपने लुक्स और एक्टिंग स्किल्स की बदौलत लगातार सबकी चहेती बनी हुई है। हर्षद चोपड़ा के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री काफी दिलचस्प लगती है। फिलहाल शो की कहानी दोनों के तलाक के इर्द गिर्द घूम रही है। कथित तौर पर प्रणाली एक एपिसोड के लिए करीब करीब 40 से 50 हजार रुपये तक चार्ज करती हैं।

हर्षद चोपड़ा – इंडस्ट्री में लंबे समय से काम कर रहे, हर्षद इन दिनों ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में डॉक्टर अभिमन्यु बिड़ला के किरदार में हैं। इनकी रील और रियल लाइफ दोनों में गजब की फैन फॉलोइंग है, तथा इन्हें स्क्रीन पर देखना दर्शकों को काफी लुभाता है। बता दें कि हर्षद प्रति एपिसोड के लिए 60 से 70 हजार रुपये लेते हैं।

करिश्मा सावंत – शो में डॉक्टर आरोही गोयनका का रोल प्ले कर रही, करिश्मा को भी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। ये लगभग 35 से 40 हजार रुपयों के आसपास की फीस चार्ज करती हैं।

मयंक अरोड़ा – शो में नायरा और कार्तिक के बेटे कायरव गोयनका की भूमिका में मयंक वाकई काफी जचते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी पर एपिसोड फीस 25 से 30 हजार रुपये के करीब है।

स्वाती चितनी – स्वाति शो में कार्तिक की दादी यानी सुहासिनी गोयनका का किरदार अदा कर रही हैं। और कथित तौर पर वे एक एपिसोड के लिए 32 से 35 हजार रुपये लेती हैं।

विनय जैन – हर्षवर्धन बिड़ला की भूमिका निभा रहे विनय, इंडस्ट्री के जाने माने चेहरे हैं। विनय की पर एपिसोड फीस 25 से 30 हजार के बीच में है।

प्रगति मेहरा – डॉक्टर महिमा बिड़ला के रूप में अपनी पहचान स्थापित करने वाली प्रगति। खबरों की माने तो 20 से 30 हजार रुपये फीस लेती हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article