भोजपुरी

पिता की दो बीघा जमीन बिकवा देंगे दिनेश लाल यादव निरहुआ, रिलीज हुआ 'सबका बाप, अंगूठा छाप' का ट्रेलर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 06:32 PM IST

Dinesh Lal Yadav Nirahua Bhojpuri Film: दिनेश लाल यादव निरहुआ, अक्षरा सिंह और श्रुति राव की भोजपुरी फिल्म सबका बाप, अंगूठा छाप का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म को कुछ ही घंटों में साढ़े चार लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म में निरहुआ एक घरेलू वैज्ञानिक के रोल में हैं। जानिए कैसा है फिल्म का ट्रेलर।

Image

Sabka Baap Angootha Chaap Bhojpuri Film Trailer

KEY HIGHLIGHTS
  • दिनेश लाल यादव निरहुआ की फिल्म सबका बाप, अंगूठा छाप का ट्रेलर रिलीज
  • फिल्म में दिनेश लाल यादव के अलावा अक्षरा सिंह और श्रुति राव अहम रोल में हैं।
  • फिल्म के ट्रेलर को कुछ ही घंटों में साढ़े चार लाख से अधिक व्यूज मिल गए हैं।

Bhojpuri film Sabka Baap, Angootha Chaap Trailer: दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua), अक्षरा सिंह (Akshara Singh) और नवोदित अभिनेत्री श्रुति राव (Shruti Rao) की फिल्म 'सबका बाप अंगूठा छाप' का ट्रेलर (Sabka Baap Angootha Chaap Trailer) रिलीज हो गया है। इसके साथ ही फिल्म से तीनों ही एक्टर का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। ट्रेलर को कुछ ही घंटों में साढ़े चार लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट फिलहाल सामने नहीं आई है। इस फिल्म को पराग पाटिल ने डायरेक्ट किया है।

फिल्म 'सबका बाप अंगूठा छाप' में निरहुआ एक घरेलू वैज्ञानिक की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जो अपने स्तर से कोई न कोई प्रयोग करते रहते हैं, लेकिन हर बार उसमें विफल रहते हैं। इस चक्कर में वे अपने पिता की दो बीघा जमीन भी बिकवा देते हैं। फिल्म में उनकी पत्नी का किरदार अक्षरा सिंह निभा रही हैं, तो एक किरदार बाहर वाली का भी है, जिसे श्रुति राव निभाती नजर आ रही हैं। भोजपुरी के खलनायक संजय पांडे भी एक अहम रोल में दिख रहे हैं। निर्माता प्रदीप के शर्मा का दावा है कि फिल्म 'सबका बाप अंगूठा छाप' साफ सुथरी पारिवारिक फिल्म है।

Dinesh-Lal-Yadav-Nirhua

Dinesh-Lal-Yadav-Nirhua

डायलॉग्स में झलकती है मासूमियत

'सबका बाप अंगूठा छाप' गाने दिल छू लेने वाले हैं। वहीं, फिल्म के डायलॉग्स में मासूमियत झलकती है। इस फिल्म के सह निर्माता अनिता शर्मा और पद्म सिंह है। म्यूजिक मधुकर आनंद का है। लिरिक्स प्यारे लाल यादव, संतोष पुरी, सत्या सावरकर, हरेराम डेंजर, झूलन झील, विनय निर्मल के हैं। कहानी राकेश त्रिपाठी का है। फिल्म के कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। डीओपी आर आर प्रिंस और साहिल अंसारी हैं। पोस्ट प्रोडक्शन ऑडियो लैब में हुआ है। फिल्म का ट्रेलर एसआरके म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।

फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ, अक्षरा सिंह और श्रुति राव के साथ संजय पांडेय, संजय महानंद, मनोज टाइगर, पद्म सिंह, प्रीति सिंह, शंभू राणा, राजीव यादव, संजीव मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं।

शिवम पांडे
शिवम पांडेauthor

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉलीवुड की बारीकियों को समझते हैं। उसे नए अंदाज में पेश करने का माद्दा रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article