Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 9 August, 2025: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर बना हुआ है। लेकिन इसे नंबर 1 बनाने के लिए राजन शाही भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बीते दिन भी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया गया कि मायरा को अखरोट से एलर्जी होती है, जिससे उसे नाश्ते की वजह से सांस लेने में भी परेशानी होने लगती है। वहीं दूसरी ओर गीतांजली जब मायरा के पास आने की कोशिश करती है तो विद्या उसे रोक देती है। हालांकि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।
मायरा के चक्कर में अरमान से लड़ेगी अभिरा
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिरा अरमान से कहेगी कि तुमने मुझे ये तक नहीं बताया कि मायरा को अखरोट से एलर्जी है, ये इंजेक्शन भी नहीं दिया। मुझे क्या सपने में पता लगेगा। अभिरा गुस्से में अखरोट तक घर से फेंक देगी। वहीं जब खाने में वो मायरा को ब्रेड जैम देगी तो अरमान उसे टोकेगा। इसपर अभिरा कहेगी कि तुमने इतने सालों तक नाश्ते में उसे आइसक्रीम दी, वो टीवी इतने पास से देखती है उसपर नहीं टोका। अब तुम मुझे बोल रहे हो। तुम इसलिए ही उसे मुझसे दूर लेकर गए थे, जिससे उसका ख्याल रख सको तो रखा क्यों नहीं।
तान्या से माफी मांगेगा कृष
अभीर कृष से तान्या से माफी मांगने के लिए कहेगा और बदले में उसे डील की लालच देगा। अभीर के कहने पर कृष तान्या से माफी मांगेगा और अपने पिता को दोष देगा। दोनों बात कर ही रहे होंगे कि वहां पर अंशुमन आ जाएगा और तान्या को लेकर चला जाएगा।
अरमान वाली गलतियां करेगी अभिरा
अभिरा मायरा के लिए लग्जरी कार मंगाएगी, जिसे देख अरमान उससे कहेगा कि तुम मेरी वाली गलती मत करो। वहीं अभिरा कहेगी कि तुम्हें अभी भी लगता है कि मैं अच्छी मां नहीं बन सकती। अरमान उसे समझाने की कोशिश करेगा, साथ ही उसे बेस्ट मां भी बताएगा। लेकिन अभिरा नहीं सुनेगी। दोनों लड़ ही रहे होंगे कि अभिरा और अरमान कार में गिर जाएंगे।
मायरा का ब्रेनवॉश करेगी गीतांजली
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में गीतांजली को मायरा बताएगी कि अरमान और अभिरा बाहर अकेले बात कर रहे हैं। इसपर गीतांजली मायरा का ब्रेनवॉश करेगी। वो कहेगी कि तुम चाहती थी ना कि मैं तुम्हारी मां बनूं, मैं भी यही चाहती थी। गीतांजली की बात सुनकर मायरा अभिरा का दिल तोड़ देती है। वो कहती है कि मैं चाहती थी कि मेरे हर फॉर्म में मां वाली जगह पर गीतू का नाम हो, लेकिन अब वो सपना शायद कभी पूरा नहीं होगा। आप बुरा मत मानना, लेकिन मैंने हमेशा गीतांजली को अपनी मां माना है।
