Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 8 August, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में धमाकेदार महाट्विस्ट आ रहे हैं। शो में अभी तक दिखाया गया कि दादीसा को उनका पुराना पोद्दार हाउस वापिस मिल जाता है। वहीं दूसरी ओर अभिरा उस घर में रहने से इंकार कर देती है। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि मायरा की जान पर बन आएगी। वहीं विद्या गीतांजली के सिर से मां बनने का भूत उतारेगी।
गोयनका हाउस में होगा मायरा और अभिरा का स्वागत
टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि मायरा और अभिरा एक साथ गोयनका हाउस पहुंचते हैं, जहां अभीर उनका स्वागत करता है। अभीर, अभिरा से अपनी गलतियों की माफी मांगता है, साथ ही अपनी भांजी के साथ जमकर मस्ती करता है। मायरा कार्टून देखती है, लेकिन टीवी के बिल्कुल नजदीक खड़ी होती है। ऐसे में जब अभिरा उसे मना करती है तो वो अपनी मां को बताती है कि वो और अरमान भी ऐसे ही टीवी देखते थे।
अभिरा और अरमान का कमरा देखेगी गीतांजली
गीतांजली को अरमान अपने घर में पनाह देता है। वो उसे गेस्ट रूम तक पहुंचाता है, लेकिन गीतांजली अरमान और अभिरा के कमरे तक पहुंच जाती है। जहां गीतांजली को कमरे में सिंदूर मिलता है। इसके अलावा वो कमरे में अरमान और अभिरा की ढेर सारी तस्वीरें भी देखती है।
मायरा की बिगड़ेगी तबीयत
अभिरा मायरा को नाश्ता देती है, जिसमें शहद के साथ-साथ वॉलनट भी होता है। पहले तो गीतांजली के कारण मायरा नाश्ता करने से मना कर देती है। लेकिन अभिरा के बोलने पर वो कोशिश करती है। उसे नाश्ता पसंद आता है, लेकिन अखरोट की वजह से मायरा को सांस लेने में परेशानी होने लगती है। वो ये बात तुरंत अरमान को बताती है। वहीं गीतांजली भी मायरा के पास जाने के लिए उठती है, लेकिन विद्या उसके रास्ते में आ जाती है। गीतांजली कहती है कि मुझे मेरी बच्ची के पास जाना है। ऐसे में विद्या जवाब देती है कि वो अभिरा की बेटी है। अगर तुम बार-बार ऐसे ही बीच में आई तो मायरा कभी भी अभिरा को एक्सेप्ट नहीं कर पाएगी।
अरमान वक्त पर पहुंचकर संभालेगा हालत
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि मायरा की हालत बिगड़ रही होती है। ऐसे में अरमान इंजेक्शन लेकर पहुंचता है और तुरंत मायरा को लगाता है, जिससे उसकी हालत में सुधार होता है। लेकिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अभिरा मायरा को खुश करने के लिए कार ले आती है, जिसपर अरमान गुस्सा करता है। लेकिन तभी उसकी और मायरा की लड़ाई हो जाती है।
