Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 4 February, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने बीते काफी वक्त से छोटे पर्दे के साथ-साथ दर्शकों के दिलों पर भी कब्जा जमाया हुआ है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन ऐसे-ऐसे ट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने इसे टीआरपी लिस्ट में भी टॉप पर बनाया हुआ है। बीते दिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया गया कि अरमान तलाक की डेट फाइनल कर देता है। वहीं दूसरी ओर अभिरा को ये जानकर झटका लगता है। लेकिन समृद्धि शुक्ला स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले दिलचस्प मोड़ यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।
अभिरा-अरमान के अलग होने की प्रार्थना करेंगी कावेरी और विद्या
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि विद्या और कावेरी दोनों ही प्रार्थना करेंगी कि अभिरा और अरमान अलग हो जाएं। जहां कावेरी कहेगी कि आज लंबे वक्त बाद उस लड़की का साथ हमारे घर से छूट जाएगा। वहीं विद्या कहेगी कि मैं मेरे बेटे को खुश देखना चाहती हूं, इसलिए ये रिश्ता तुड़वा ही दीजिए।
एक हफ्ते के लिए टलेगी तलाक की सुनवाई
कोर्ट में चारू, अरमान और संजय सुनवाई के लिए तैयार रहेंगे। लेकिन अभिरा पहुंचने में लेट हो जाएगी। वो जानबूझकर कोर्ट नहीं जाएगी, जिससे जज नाराज हो जाएंगी। वो तलाक की सुनवाई एक सप्ताह के लिए टाल देंगी।
चारू को मिलने के लिए बुलाएगा अभीर
अभीर बार-बार चारू के पास कॉल करेगा। चारू उससे कहेगी कि वो उससे कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती है। इसपर अभीर एक बार मिलने की दरख्वास्त करेगा, साथ ही कहेगा कि अगर हमारे बीच चीजें नहीं सुलझीं तो मैं तुम्हें दोबारा कभी अपनी शक्ल नहीं दिखाऊंगा।
अपनी सगी मां के पास पहुंचेगा अरमान
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि अभिरा शिवानी की खातिर आरके के साथ अस्पताल में चली जाती है, जहां शिवानी आरके को गजरा देकर उसे अभिरा को पहनाने के लिए कहती है। लेकिन तभी अरमान वहां पर आ जाता है और वो खुद अपने हाथ से अभिरा को गजरा पहनाता है। शिवानी उसकी एक झलक देखती है और उससे मिलने के लिए बेताब हो जाती है। वो कहती है कि ये लड़का मुझे कुछ जाना-पहचाना सा लग रहा है।
