बॉलीवुड

ट्रोलिंग के बाद R Madhavan ने छात्र प्रदर्शन पर शेयर की पोस्ट, बोले- मुझे सरकार पर भरोसा है कि...

R Madhavan Post Viral On Students Protest: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आर माधवन ने छात्र प्रदर्शन के बीच पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने छात्रों के समर्थन में बात कही। साथ ही सरकार में भी भरोसा जताया है।

Image

R Madhavan ने छात्र आंदोलन पर शेयर की पोस्ट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

R Madhavan Post Viral On Students Protest: दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में हो रहे छात्र प्रदर्शन ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। छात्र प्रदर्शन में लाखों की तादाद में लोग जुटे, जिन्होंने बेहतर शिक्षा व्यवस्था और नीट पेपर लीक पर एक्शन की मांग की। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान से लेकर आलिया भट्ट तक ने छात्र प्रदर्शन के बीच पोस्ट शेयर कर उन्हें अपना समर्थन दिया है। लेकिन इस प्रदर्शन के बीच कई सितारों पर चुप्पी साधने के लिए सवाल भी खड़े हुए, जिसमें अक्षय कुमार से लेकर आर माधवन (R Madhavan) तक का नाम शामिल है। लेकिन अब 'धुरंधर' एक्टर ने ट्रोलिंग के बीच स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट पर पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने छात्रों का समर्थन तो किया ही। साथ ही भारत सरकार में भी अपना विश्वास दिखाया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: छात्र आंदोलन में हुई हिंसा ने Alia Bhatt- Kamal Haasan को किया इमोशनल, स्टार्स ने पोस्ट शेयर कर बयां किया दर्द

    आर माधवन (R Madhavan) ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट शेयर की। उन्होंने छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखते हुए कहा, "शिक्षा में हमारे देश का भविष्य बदलने की ताकत होती है। इसलिए हर छात्र को ऐसी शिक्षा व्यवस्था मिलनी चाहिए जो पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और योग्यता के आधार पर काम करे। मैं हमेशा से भारत के युवाओं की असीम क्षमता पर विश्वास करता हूं। इसलिए आज छात्रों और उनके माता-पिता की चिंता और निराशा को मैं अच्छी तरह समझ सकता हूं।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Delhi Jantar Mantar CJP Protest Live: छात्र आंदोलन के सपोर्ट में उतरे ये सितारे, आलिया-सलमान ने शेयर किया पोस्ट

    आर माधवन (R Madhavan) ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "हमारी शिक्षा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जो छात्रों में भरोसा जगाए, उन्हें समान अवसर दे और निष्पक्षता बनाए रखे। परीक्षा में पेपर लीक जैसी घटनाएं इस भरोसे को कमजोर कर देती हैं। इससे न केवल छात्रों की वर्षों की मेहनत पर असर पड़ता है, बल्कि उनके सपनों और उनके परिवारों की उम्मीदों को भी गहरा नुकसान पहुँचता है। खासकर भारत जैसे देश में, जहाँ शिक्षा हर व्यक्ति के भविष्य और जीवन को संवारने में सबसे अहम भूमिका निभाती है।"

    R Madhavan ने शेयर की पोस्ट

    R Madhavan ने शेयर की पोस्ट

    आर माधवन ने की सरकार से अपील

    एक्टर आर माधवन (R Madhavan) ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "मैं सरकार से अपील करता हूं कि इस मामले में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जाए। दोषियों को ऐसी कड़ी सजा मिले कि भविष्य में कोई भी हमारे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की हिम्मत न कर सके। सरकार ने इस घटना में हुई कमियों को स्वीकार किया है। मुझे सरकार पर भरोसा है कि वह इस व्यवस्था को सुधारने के लिए जरूरी कदम उठाएगी, शिक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाएगी तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए इसकी ईमानदारी और विश्वसनीयता को सुरक्षित रखेगी। आज जो भी युवा इस घटना से परेशान, चिंतित या निराश महसूस कर रहे हैं, उनसे मेरी यही अपील है कि हिम्मत न हारें। आपकी प्रतिभा, आपकी मेहनत और आपका अच्छा चरित्र किसी भी व्यवस्था की कमियों से कहीं ज्यादा मजबूत हैं। मेहनत करते रहें, खुद पर विश्वास बनाए रखें और किसी भी अस्थायी परेशानी को अपने भविष्य का फैसला न करने दें।"

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article