वेब सीरीज

Lock UPP 2: 'जिनके कंधे पर चढ़कर नाचती हो...'- Shreya Kalra से भिड़ीं अपूर्वा मखिजा, मिला यूं करारा जवाब

Lock UPP 2 Shreya Kalra And Apoorva Mukhija Fights: 'लॉकअप 2' का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें श्रेया कालरा और अपूर्वा मखिजा झगड़ा करते हुए नजर आए।

Image

Lock UPP 2 में श्रेया कालरा और अपूर्वा मखिजा का हुआ झगड़ा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Lock UPP 2 Shreya Kalra And Apoorva Mukhija Fights: ओटीटी के पॉपुलर शो 'लॉकअप 2' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'लॉकअप 2' को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स अभी तक कई तरीके अपना चुके हैं। बीते दिन 'लॉकअप 2' में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखिजा की एंट्री हुई, जिन्होंने आते ही घर का माहौल बदलकर रख दिया। 'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में दिखाया गया कि अपूर्वा मखिजा ने शिवांगी जोशी के सामने शिल्पा शिंदे की पोल खोलकर रख दी। वहीं अब 'लॉकअप 2' से जुड़ा एक और प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें अपूर्वा मखिजा और श्रेया कालरा एक-दूजे से झगड़ा करती हुई नजर आईं। वीडियो में दिखाया गया कि अपूर्वा मखिजा ने उनपर तंज कसा। लेकिन श्रेया कालरा (Shreya Kalra) ने भी करारा जवाब देने में कोई कमी नहीं छोड़ी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2 में लौटेगा Shilpa Shinde का पुराना कट्टर दुश्मन, मास्टरमाइंड बन पलट देगा गेम

    'लॉकअप 2' (Lock UPP 2) में श्रेया कालरा (Shreya Kalra) और अपूर्वा मखिजा की लड़ाई ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। शो के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि अपूर्वा मखिजा खाने के वक्त श्रेया कालरा से पूछती हैं कि तुम्हारे कोई भी दोस्त नहीं हैं श्रेया। वहीं बदले में जवाब मिलता है कि तुम बाहर जाकर देखोगी। इसपर अपूर्वा मखिजा तंज कसते हुए कहती हैं, "वो दोस्त जिनके कंधे पर चढ़-चढ़कर तुम डांस करती हो।" इसके जवाब में श्रेया कालरा ने कहा, "कम से कम मेरे हैं तो सही, तुम्हारे तो सारे छोड़-छोड़कर ही चले गए।" अपूर्वा मखिजा ने श्रेया को आड़े हाथों लेते हुए आगे कहा कि तुमने भी तो बहुत कोशिश की है, जब से मैं इस शो में आई हूं। इसपर श्रेया ने जवाब दिया कि तुम भ्रम का शिकार भी हुई हो। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock UPP 2: सूफी मोतीवाला के बाद अब Dheeraj Dhoopar पर गिरी गाज, शो से अचानक हुए बाहर
    Lock UPP  2 में भिड़े श्रेया कालरा और अपूर्वा मखिजा

    Lock UPP 2 में भिड़े श्रेया कालरा और अपूर्वा मखिजा

      श्रेया कालरा (Shreya Kalra) और अपूर्वा मखिजा की नोंक-झोंक यहीं नहीं रुकी। अपूर्वा ने 'लॉकअप 2' से बाहर जाकर श्रेया कालरा की चैट्स का स्क्रीनशॉट शेयर करने का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि जब मैं वो स्क्रीनशॉट्स डालुंगी तो तुम डर जाओगी। इसपर श्रेया ने जवाब दिया कि तुम मुझे नहीं डरा सकती। श्रेया कालरा ने अपूर्वा मखिजा को चिढ़ाते हुए कहा, "ऐसे करते-करते ही घर जाएगी।" वहीं श्रेया कालरा संग झगड़े के बाद अपूर्वा मखिजा कैमरे में देखते हुए कहती हैं कि मैं थक चुकी हूं यहां की ऐसी-ऐसी लड़कियों से झगड़ा करके। अब मैं और सूफी लड़ाई करेंगे।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article