Anupamaa: वक्त का पड़ाव पार कर 'अनुपमा' स्टार्स ने बदली अपनी काया, ट्रांसफॉर्मेशन देख चौंधिया जाएगी आंखें

Anupamaa Star Cast Epic Transformation: टीवी के धमाकेदार शो 'अनुपमा' की स्टार कास्ट ने वक्त का पड़ाव पार कर अपनी काया इस कदर पलट दी है कि उनकी पुरानी तस्वीरें देख लोग भी हैरान रह जाएंगे। फिर चाहे वो रुपाली गांगुली हों या फिर राहिल आजम, हर किसी का ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Feb 4 2025, 09:30 IST
'अनुपमा' कास्ट का ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान होंगे आपImage Credit : Instagram01 / 08

'अनुपमा' कास्ट का ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान होंगे आप

Anupamaa Star Cast Epic Transformation: टीवी के धमाकेदार शो 'अनुपमा' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'अनुपमा' ने अपने धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स के साथ एक बार फिर से टीआरपी लिस्ट में टॉप पर जगह बना ली है। रुपाली गांगुली स्टारर अनुपमा के कई सितारे ऐसे हैं जिनका ट्रांसफॉर्मेशन देख कोई भी दांतों तले उंगली दबा लेगा। इस लिस्ट में खुद रुपाली गांगुली से लेकर राहिल आजम तक शामिल हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं 'अनुपमा' स्टार्स के ट्रांसफॉर्मेशन पर-

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly)Image Credit : Instagram02 / 08

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly)

रुपाली गांगुली का लुक वक्त के साथ-साथ बेहद बदल चुका है। उम्र के साथ-साथ एक्ट्रेस और भी खूबसूरत होती जा रही हैं। रुपाली गांगुली का अंदाज देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है।

अल्पना बुच (Alpana Buch)Image Credit : Instagram03 / 08

अल्पना बुच (Alpana Buch)

अल्पना बुच अभी तो बेहद क्यूट और प्यारी लगती ही हैं, साथ ही पहले भी वह किसी से कम नहीं थीं। अल्पना बुच की तस्वीरें देख कोई भी हैरान रह जाएगा। वह शो में बा का किरदार अदा कर रही हैं।

मनीष नागदेव (Manish Nagdev)Image Credit : Instagram04 / 08

मनीष नागदेव (Manish Nagdev)

'अनुपमा' में पारितोष का किरदार अदा करने वाले मनीष नागदेव ने भी वक्त के साथ-साथ अपने आप को बखूबी ढाल लिया है। बता दें कि वह कई शोज का हिस्सा रह चुके हैं।

जलक देसाई (Zalak Desai)Image Credit : Instagram05 / 08

जलक देसाई (Zalak Desai)

जलक देसाई ने 'सजन घर जाना है' से टीवी की दुनिया में डेब्यू किया था। उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखें तो वक्त के साथ-साथ वो और भी खूबसूरत हो गई हैं। दर्शकों का कहना है कि शो में अपनी ऑनस्क्रीन बहू से ज्यादा प्यारी वो खुद लगती हैं।

शिवम खजुरिया (Shivam Khajuria)Image Credit : Instagram06 / 08

शिवम खजुरिया (Shivam Khajuria)

'अनुपमा' में प्रेम कोठारी का किरदार अदा करने वाले शिवम खजुरिया टाइम के साथ-साथ और भी डैशिंग होते जा रहे हैं। बता दें कि उन्होंने 'मोलकी' सीरियल से डेब्यू किया था।

अद्रिजा रॉय (Adrija Roy)Image Credit : Instagram07 / 08

अद्रिजा रॉय (Adrija Roy)

टीवी एक्ट्रेस अद्रिजा रॉय का लुक देख कहा जा सकता है कि उन्होंने भी खुद को बहुत बदल लिया है। बता दें कि अद्रिजा रॉय ने कई बंगाली सीरियल्स में काम किया है।

राहिल आजम (Rahil Azam)Image Credit : Instagram08 / 08

राहिल आजम (Rahil Azam)

टीवी के हातिम यानी राहिल आजम को टाइम के साथ-साथ और भी डैशिंग हो गए हैं। उनकी फोटो देखकर कोई भी यही कहेगा कि राहिल के आगे उनका ऑनस्क्रीन बेटा तक फीका है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!