टीवी मसाला

YRKKH Spoiler: अभिरा और मायरा को साथ देख अरमान के पैरों तले खिसकेगी जमीन, सच बाहर आते ही बाप से दूर होगी पूकी!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 13 June, 2025: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। शो में दिखाया जाएगा कि अरमान अभिरा और पूकी को साथ में देखकर हैरान रह जाएगा। लेकिन उसे डर होगा कि अभिरा उसकी बेटी उससे छीन लेगी।

Image

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आएंगे ये महाट्विस्ट

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 13 June, 2025: टीवी के चर्चित सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को टीआरपी में टॉप पर लाने के लिए मेकर्स लगातार ट्विस्ट पर ट्विस्ट लेकर आ रहे हैं। हालांकि लीप के बाद से 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की टीआरपी थोड़ा लुढ़क गई है, साथ ही अरमान का किरदार भी अब दर्शकों को खास पसंद नहीं आ रहा है। बीते दिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया गया कि अभिरा को पता चल जाता है कि आखिर मायरा उसके घर पर क्यों है। दूसरी ओर अरमान अपनी बेटी को लेकर परेशान होता है। लेकिन शो में आने वाले ट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

मायरा को पूकी का तोहफा देगी अभिरा

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कई जबरदस्त मोड़ आने वाले हैं। शो में दिखाया जाएगा कि मायरा अभिरा को बताएगी कि उसके पास कॉम्पिटीशन के लिए ड्रेस और घुंघरू नहीं हैं। इसपर अभिरा विद्या को मायरा की ड्रेस बनाने के लिए कहती है। वहीं जब घुंघरू की बात आती है तो अभिरा अपनी पूकी के लिए रखे तोहफे में से उसे निकालकर मायरा को देती है। हालांकि ये करते हुए अभिरा भावुक हो जाती है।

अभिरा और मायरा को साथ देख लेगा अरमान

सीरियल में दिखाया जाएगा कि मायरा को कॉम्पिटीशन के लिए लेकर जाने से पहले अभिरा, विद्या और दादीसा मंदिर लेकर जाते हैं। वहां अरमान और गीतांजली पहले से मौजूद होते हैं। अरमान पूजा कर ही रहा होता है कि वो मायरा को मंदिर में देख लेता है। वो अपनी बेटी के पास जाने के लिए कदम बढ़ाता है, लेकिन तभी वहां पर अभिरा आ जाती है। वो आंखों में आंसू लेकर मुस्कुराता है और कहता है कि मुझे लगा था कि मेरी बेटी किसी अंजान के पास होगी, लेकिन ये तो अपनी मम्मा के पास है।

अरमान को सताएगा बेटी खोने का डर

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अरमान को अतीत में हुई घटना याद आने लगती है। वो सोचता है कि अभिरा पूकी को उससे दूर अपने साथ लेकर चली जाएगी। यहां तक कि वो अपनी बेटी को लेने के लिए अभिरा के सामने भी नहीं जाता। वहीं जब वह गीतांजली को मायरा को लाने के लिए कहता है, तब तक अभिरा उसे लेकर मंदिर से जा चुकी होती है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इनका आमना-सामना कैसे होगा?

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article