टीवी मसाला

YRKKH Spoiler: मायरा और अभिरा को जोड़ने की कड़ी बनेगा अरमान, दूध से मक्खी की तरह गीतांजली को फेंकेगा बाहर

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 10 August, 2025: टीवी के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में दिखाया जाएगा कि मायरा डांस पार्टनर के तौर पर गीतांजली को चुनती है, जिससे मायरा का दिल टूट जाता है। लेकिन अरमान उसकी मदद करता है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler 10 August, 2025: स्टार प्लस के धमाकेदार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आए दिन महाट्विस्ट आ रहे हैं, जिसने दर्शकों को तो शो से बखूबी बांधा ही हुआ है। वहीं अब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) टीआरपी में भी टॉप पर बने रहने की कोशिश में है। बीते दिन 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में दिखाया गया कि अभिरा मायरा को खुश करने के लिए हर एक कोशिश करती है। लेकिन मायरा उसके सामने गीतांजली को मां बताकर उसका दिल तोड़ देती है। हालांकि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं।

अभिरा और मायरा को साथ देख गीतांजली को होगी जलन

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में दिखाया जाएगा कि मायरा दक्ष के लिए राखी बनाएगी, जो कि उससे नहीं बन पाएगी। वो अरमान को अपनी परेशानी बताएगी, लेकिन तभी अभिरा वहां उसका हल लेकर आ जाएगी। वो मायरा को राखी देगी और दक्ष को भेजने की बात कहेगी। इससे खुश होकर मायरा अभिरा को गले लगा लेगी और 'मम्मा' कहने वाली होगी। लेकिन तभी मायरा खुद को रोक लेगी। ये देखकर गीतांजली को जलन महसू होगी।

पोद्दार परिवार में होगा राखी सेलिब्रेशन

पोद्दार परिवार में रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया जाएगा। लेकिन सेलिब्रेशन से पहले हर किसी को चारू की याद आएगी, ऐसे में तभी अभीर वहां चारू का खत और राखी लेकर पहुंच जाएगा। अरमान कियारा से पहले अपनी कलाई पर चारू की भेजी हुई राखी बंधवाएगा और बाद में कियारा सबको अपनी राखी बांधेगी। इसी बीच तान्या भी वहां आ जाएगी, जो अपने भैय्या से कहेगी कि मुझे अपने और कृष के रिश्ते को सुधारने का एक मौका चाहिए।

गीतांजली को डांस पार्टनर बनाकर अभिरा का दिल तोड़ेगी मायरा

मायरा अभिरा को बताएगी कि नेशनल डांस कॉम्पिटीशन होने वाला है, लेकिन इस प्रतियोगिता में वो गीतांजली को पार्टनर चुनेगी। इससे अभिरा का दिल टूट जाएगा। ऐसे में अभीर मायरा को समझाएगा कि अभिरा ने कभी स्टेज पर परफॉर्म किया नहीं है तो क्या हुआ, वो सीख लेगी। अभिरा क्लासिकल डांस करने की कोशिश करेगी, लेकिन उससे नहीं हो पाएगा। जिससे वो खुद बोलेगी कि तुम गीतांजली के साथ परफॉर्म करना, मैं उससे फॉर्म के बारे में पूछ लूंगी।

अभिरा का साथ देगा अरमान

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में आने वाले महाट्विस्ट यहीं पर खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि गीतांजली मायरा की डांस पार्टनर बनने से खुश हो जाएगी। लेकिन तभी अरमान उसके हाथ से फोन ले लेगा और कहेगा कि जब मैं वकील से आरजे बन सकता हूं तो अभिरा भी तुम्हारे लिए डांस सीख सकती है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article