TV Actress Quits YRKKH: राजन शाही का सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इन दिनों अपनी दमदार कहानी की वजह से सुर्खियों में बना हुआ है। सिर्फ यही नहीं कलाकार अपनी बेहतरीन एक्टिंग और मेकर्स गजब स्टोरी लाइन की वजह से टीआरपी में गदर काट रहे हैं। जैसा कि आपको मालूम है कि कहानी में 7 साल का लिप आया था जिसके चलते कई कलाकार शो से गायब चल रहे हैं। अब कल बीते दिन सोशल मीडिया पर एक टीवी एक्ट्रेस ने शो को 6 साल बाद छोड़ दिया।
नियति जोशी (Niyati Joshi) ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा 'कहते हैं ज़िंदगी में कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रहता। 6 शानदार सालों के बाद, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अपने किरदार स्वर्णा को भावुक विदाई देने का समय आ गया है, लेकिन अनगिनत यादें, खूबसूरत दोस्तियाँ और इससे मुझे जो सम्मान और तारीफ़ें मिली, वो ज़िंदगी भर याद रहेगी। DKP हमेशा मेरा दूसरा घर रहेगा। किसी ऐसी चीज़ को अलविदा कहना आसान नहीं है जो मेरे दिल के इतने करीब थी। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' मुझे तुम्हारी याद आएगी। राजन सर, डीकेपी की पूरी टीम, स्टार प्लस नेटवर्क, शो की सुपर क्रू, मेरे महान निर्देशकों, डीओपी और मेरे खूबसूरत कोस्टार्स को बहुत-बहुत धन्यवाद, मैं इस अद्भुत समय के लिए आप सभी का हमेशा आभारी रहूंगा।'

Niyati Joshi Quits YRKKH
दरअसल नियति जोशी का किरदार स्वर्णा 7 साल लीप से पहले जापान चली गई थी गोएनका परिवार के साथ। ऐसे में वो अब कहानी से काफी समय तक गायब चल रही थीं। अब नियति ने खुलासा कर दिया है कि उन्होंने शो को अलविदा कह दिया है। स्वर्णा के किरदार को फैंस ने भरपूर प्यार दिया है।
