टीवी मसाला

YRKKH: ये रिश्ता क्या कहलाता है में होगा कोर्ट रूम ड्रामा, अक्षरा और अभिमन्यु ने साइन किए तलाक पेपर

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 07:37 PM IST

yeh rishta kya kehlata hai latest Spoiler: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा ने बलिदान दिया। अभिमन्यु की हाथ की सर्जरी के लिए अक्षरा ने एक सबसे बड़ा बलिदान दिया था। अक्षरा को उम्मीद है कि सच्चाई जानने के बाद अभिमन्यु उससे ही प्यार करेगा।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai

Photo : Twitter

Yeh rishta kya kehlata hai Spoiler: ये रिश्ता क्या कहलाता है टेलीविजन पर सबसे लंबे समय तक चलने वाले शो में से एक है। शो को अच्छी टीआरपी रेटिंग मिल रही है। अभिमन्यु और अक्षरा का किरदार निभा रहे हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ घर-घर में जाना पहचाना नाम बन गए हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है शो में हाल के दिनों में कई मजेदार ट्विस्ट देखे हैं। सीरियल ने एक साल का लीप भी लिया है, जिसने इसको काफी दिलचस्प बना दिया है।

हमने देखा है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा ने बलिदान दिया। अभिमन्यु की हाथ की सर्जरी के लिए अक्षरा ने एक सबसे बड़ा बलिदान दिया था। क्योंकि डॉ कुणाल खेड़ा ने अक्षरा के सामने अपनी बहन के लिए गाने की शर्त रखी थी और इसके बारे में किसी को पता नहीं होना चाहिए। लीप के बाद अभिमन्यु, अक्षरा से नफरत करता है और प्यार में विश्वास भी नहीं करता है। यहां तक कि उसने अपनी लाइफस्टाइल भी बदल ली है।

अभिमन्यु के सामने आई अक्षरा की सच्चाई

दूसरी ओर, अक्षरा को उम्मीद है कि अभिमन्यु उसे समझ जाएगा। अक्षरा को उम्मीद है कि अभिमन्यु उससे ही प्यार करेगा। हालांकि, लीप के बाद जब दोनों मिले तो सब कुछ अस्त-व्यस्त हो गया है। लेकिन अक्षरा ने अपने फैसले को सही ठहराने के लिए अभिमन्यु से 24 घंटे मांगे। इधर डॉ कुणाल ने अक्षरा के खिलाफ अभिमन्यु को भड़काया और उसने विश्वास भी कर लिया है। इस बीच, अभिमन्यु ने महिमा की खातिर कायरव और मनीष गोयनका को जेल में डाल दिया है। इससे अक्षरा, अभिमन्यु पर भड़क जाती है। बाद में, सुहासिनी आखिरकार अभिमन्यु के सामने अक्षरा के बलिदान के बारे में सच्चाई बताती है। वह अक्षरा के प्यार को समझने की बजाय उसे उसकी महानता कहकर इसे खारिज कर देता है। इससे अक्षरा, अभिमन्यु पर भड़क उठती है। वह अभिमन्यु से कहती है कि वह प्यार को नहीं समझता है और उसे उसके प्यार का अपमान करने की हिम्मत नहीं होनी चाहिए।

अक्षरा-अभिमन्यु का होगा तलाक

प्रशंसकों ने सोचा था कि सच्चाई सामने आने के बाद अभिमन्यु को अक्षरा के बलिदान के बाद पछतावा होगा। लेकिन वास्तव में, उसकी प्रतिक्रिया ने प्रशंसकों को चौंका दिया है। उनका यह रिएक्शन देखकर फैन्स का दिल टूट गया है। अब आगे कहानी में अक्षरा और अभिमन्यु दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला कर लेंगे। दोनों के प्यार का अंदाज एक-दूसरे से अलग है और इसमें काफी अंतर भी है। अक्षरा अब अभिमन्यु के तलाक के कागजात पर हस्ताक्षर करेगी। आने वाले एपिसोड में, हम देखेंगे कि नील और हर्ष, अक्षरा के बलिदान की सराहना करेंगे। दूसरी ओर आनंद और महिमा, अक्षरा के खिलाफ हैं। साथ ही अभिमन्यु अकेलापन महसूस करेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article