YRKKH : टीवी पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है 14 साल से फैंस के दिल पर राज कर रहा है. शो में तीन बार लीप आ चूका है वहीं एकबार भी मेकर्स शो को आगे बढ़ाने के लिए मेकर्स एक बार फिर से शो में लीप लेकर आ रहे हैं जिसके बाद शो की कहानी पूरी तरह बदल जाएगी। लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो फिलहाल अक्षरा और अभिमन्यु की शादी का माहौल शो में चला हुआ है. लेकिन इस बार कहानी में ऐसा धमाका होने वाला है जिसे देखने के बाद आपका भी दिमाग चकरा जाएगा। आइए जानते हैं ये रिश्ता क्या कहलाता लेटेस्ट एपिसोड में क्या ट्विस्ट आने वाले हैं.
प्रणाली राठोड फेम शो ये रिश्ता क्या कहलाता है अपनी दमदार कहानी से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है. शो में अभी अक्षरा और अभिमन्यु की शादी का ट्रैक चला हुआ है जैसे पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि घर में सभी अक्षरा और अभिमन्यु की शादी की तैयारी करते हैं लेकिन जैसे ही अक्षरा के बच्चे का सच सबके सामने आता है हर कोई हैरान हो जाता है और शादी का सारा माहौल बिगड़ जाता है.
मंजरी ने किया बच्चे को अपनाने से इंकार
जैसे ही सभी को इस बात का पता चलता है कि अक्षरा की कोख में अभिनव का बच्चा है तभी हर कोई हैरान हो जाता है. अक्षरा के प्रेगनेंसी की खबर सुनकर सभी चौंक जाते हैं. मंजरी अक्षरा की प्रेगनेंसी से बिलकुल भी खुश नजर नहीं आती. मंजरी अक्षरा से बात करते हुए उसे समझाती है कि ये शादी तुम अबीर के लिए कर रहे थे तुम तीनों एक परिवार थे लेकिन अब, मंजरी इतना कहती है और अक्षरा उसे रोक देती है अक्षरा समझाती है कि मां अब मुझे एक नहीं दोनों बच्चों के बारे में सोचना है.
अभिमन्यु ने अपनाया बच्चा
शो में आगे बहुत बड़ा धमाका होने वाला है क्योंकि अक्षरा अभिमन्यु से कहती है कि मैं अभिमन्यु से शादी करने को तैयार हूँ अगर वह अभिनव के बच्चे को अपनाने के लिए तैयार है. लेकिन इतनी बात सुनते ही मंजरी आ जाती है और कहती है कि मैं अभिनव के बच्चे को नहीं अपना सकती। इतना कहते ही वह अभिमन्यु को अक्षरा से शादी करने के लिए मना कर देती है.
