Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Full Episode 06th April 2023: टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है। हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopra) और प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathore) के शो की कहानी अबीर के इर्दगिर्द घूम रही हैं। अबीर की खराब तबीयत की वजह से पूरा परिवार परेशान है। इस मुश्किल समय में अक्षरा की बहन आरोही उसके साथ खड़ी नजर आ रही हैं। आइए बिना देर किए शो के अपकमिंग ट्विस्ट के बारे में जानते हैं।
शो के अपकमिंग एपिसोड में अभिमन्यु अबीर से मिलने जाता है। जहां अबीर अभिमन्यु से कहता है कि उसे बचा ले। वो मरना नहीं चाहता है। अबीर के मुंह से ऐसी बाते सुनकर अभिमन्यु खुद को संभाल नहीं पाता है। अबीर की तबीयत को लेकर मंजरी भी परेशानी रहती हैं। अभिमन्यु कहता है कि परेशान होने के बात नहीं है अबीर जल्द ठीक हो जाएगा।
सुरेखा रचेगी अरोही के मन में अक्षरा के खिलाफ षड्यंत्र
अक्षरा और अरोही को साथ देखकर पूरा परिवार बेहद खुश है। सुरेखा दोनों के बीच में आग लगाना चाहती हैं। सुरेखा आरोही से कहती है कि तुम्हें अभिमन्यु और आरोही का अतीत पता है। वो दोनों बहनों के बीच आग लगाने की कोशिश करती हैं। हालांकि अरोही अभिमन्यु पर भरोसा करते हुए कहती हैं कि मेरे पर्सनल जिंदगी में दखल मत दो। मैं जानती हूं कि मैं क्या कर रही हूं। अरोही कहती हैं कि मुझे अभिमन्यु पर पूरा भरोसा है। इधर मुस्कान अभिमन्यु के कैबिन में उसके आने का इंतजार करती हैं। वो अभिमन्यु से कहती है कि अबीर के मेडिकल बिल के बारे में बात करती हैं। अभिमन्यु कहता है कि आपको अबीर के मेडिकल बिल की चिंता करने की जरूरत नहीं है।
अभिमन्यु घरवालों को बताता है कि अभी अबीर की हार्ट सर्जरी नहीं हो सकती हैं। उसे आराम की जरूरत है। अक्षरा अभिमन्यु से कहती हैं कि हमारे रिश्ते की वजह से अबीर को कुछ नहीं होना चाहिए। अभिमन्यु कहता है कि मैं अबीर का अच्छा से ख्याल रखूंगा।
