टीवी मसाला

Hina Khan Bikini: बिकिनी पहन पूल में उतरी टीवी की संस्कारी बहू, यूजर्स बोले- आज दद्दा जी जिंदा होते तो शर्म से मर जाते

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 11:08 AM IST

Hina Khan trolled for Wearing Bikini: टीवी के मशहूर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा सिंघानिया का किरदार निभारक लोकप्रिय हुईं हिना खान इन दिनों मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं। यहां वह ब्लैक एंड वाइट बिकिनी में पूल में उतरकर एन्जॉय करती नजर आ रही हैं।

Image

Hina Khan Bikini: बिकिनी पहन पूल में उतरी टीवी की संस्कारी बहू, यूजर्स बोले- आज दद्दा जी जिंदा होते तो शर्म से मर जाते

KEY HIGHLIGHTS
हिना खान इन दिनों मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं।
वह बिकिनी में पूल में उतरकर एन्जॉय करती नजर आ रही हैं।
इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपनी कई बिकिनी तस्वीर शेयर की हैं।

Hina Khan trolled for Wearing Bikini: टीवी के मशहूर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा सिंघानिया का किरदार निभारक लोकप्रिय हुईं हिना खान आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। हिना ने लंबे समय तक इस सीरियल में अभिनय किया और फिर बिग बॉस 11 के घर में नजर आईं। बिग बॉस के लिए उन्होंने शो को अलविदा कहा था। इस शो से उन्होंने और बड़ी पहचान मिली।

हिना खान इन दिनों मालदीव में छुट्टियां बिता रही हैं। हिना ने यहां मस्ती करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर कीं हैं जिनके कैप्शन में हिना ने लिखा कि 'ट्रैवल थेरेपी'। यहां वह ब्लैक एंड वाइट बिकिनी में पूल में उतरकर एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। अब हिना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और आए दिन अपनी दिलकश तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। फैंस उनकी हॉट और बोल्ड तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं।

हिना खान ने मालदीव वेकेशन की कुछ ताजा तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिनमें वह ब्लैक एंड वाइट बिकिनी पहनकर पूल के अंदर मस्ती करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में वह पानी के अंदर अलग अलग पोज दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा- मैं पूल को मेरा कमरा बनाने की कोशिश की और इसके तल को अपना बेड। अलग हटकर कुछ करने की कोशिश....! हिना खान की इन तस्वीरों को हजारों फैंस ने पसंद किया है। मौनी रॉय ने भी लव रिएक्ट किया है।

हालांकि कुछ यूजर्स को उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया और इस वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा- आज दद्दा जी जिंदा होते तो शर्म से मर जाते। हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब हिना खान को ट्रोल किया गया हो। इससे पहले भी अपनी तस्वीरों को लेकर वह फैंस की नाराजगी का शिकार हो चुकी हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article