टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: अभिमन्यु करेगा अबीर को गायब, अक्षरा के पैरों तले खिसकेगी जमीन

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 26, 2023, 03:38 PM IST

yeh rishta kya kehlata hai upcoming twist latest full Episode: ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल की कहानी में अभिमन्यु को पता चल गया है कि अबीर उसका बेटा है और अब वह अबीर को शहर से बाहर नहीं जाने दे रहा है। लेकिन अब कहानी में एक धांसू ट्विस्ट आने वाला है

Image

yeh Rishta kya kahlata hai 26 April 2023

yeh rishta kya kehlata hai Spoiler Alert: फैमिली ड्रामा टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (YRKKH) आखिरकार बड़े मोड़ के लिए तैयार है। कहानी में अभिमन्यु और अक्षरा के बीच एक बड़ा मुकाबला होने के लिए तैयार है और हम नहीं चाहते कि आप इसे मिस करें। आने वाले एपिसोड में अब अभीर की बर्थडे पार्टी का ट्रैक दिखाया जाएगा।अभिमन्यु अपने बेटे का जन्मदिन भव्य रूप से मनाना चाहता है क्योंकि यह पहला जन्मदिन है जब वह उसके साथ है लेकिन अक्षरा उसे अभिनव के पिता का अधिकार छीनने के लिए तैयार नहीं है।

जन्मदिन की पार्टी के बीच अब अक्षरा, अभिमन्यु पर कटाक्ष करती है और उसे चुनौती देती है कि वह जो भी करना चाहता है वह करे क्योंकि वह अभिनव के साथ उसके खिलाफ लड़ने के लिए तैयार है। इससे अभिमन्यु उत्तेजित हो जाएगा। आगे कहानी में अभीर का बर्थ राइट खतरे में है क्योंकि अभिमन्यु उस पर अपना अधिकार पाने के लिए क्रोधित है। जबकि अक्षरा और अभिनव उसका सामना करने के लिए तैयार हैं। ये देखना दिलचस्प होगा कि आने वाला ड्रामा कितना हाई वोल्टेज होगा।

ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल की कहानी में अभिमन्यु को पता चल गया है कि अबीर उसका बेटा है और अब वह अबीर को शहर से बाहर नहीं जाने दे रहा है। अभिमन्यु ने अपनी तिकड़म से यूएस से डॉक्टर को उदयपुर बुला लिया है। लेकिन अब कहानी में एक धांसू ट्विस्ट आने वाला है। जी हां, अब अभिमन्यु अपने बेटे को पाने के लिए एक बड़ा कदम उठाएगा और उसको रातोंरात गायब कर देगा।

ये रिश्ता क्या कहलाता है का नया प्रोमो सामने आया है। अक्षरा, रूही को अबीर के बर्थडे के लिए इनवाइट करेगी और कहेगी कि वह अभिमन्यु को कुछ न बताए। लेकिन अभि सब कुछ सुन लेता है। अब अभिमन्यु, अबीर को उसके बर्थडे पर लेकर गायब हो जाएगा। अभिमन्यु इस बारे में किसी को नहीं बताएगा। अब हर कोई अबीर की तलाश में जुट जाएगा। वहीं अक्षरा और अभिनव के पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाएगी।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article