YRKKH Spoiler 17 November : टीवी का पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों टीआरपी में टॉप कर रहा है। हिट शो अनुपमा को पीछे छोड़ते हुए ये रिश्ता क्या कहलाता नंबर वन की गद्दी पर बैठा है। इसकी वजह शो में इन दिनों चल रहा ड्रामा है जो छाया हुआ है। पोद्दार परिवार में इन दिनों दोनों बहुओं के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिल रही है, आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि रुही कुछ ऐसा करेगी जो सबको हैरान कर देगा।
आज रात के एपिसोड में देखने को मिलेगा कि पोद्दार परिवार घर में बच्चे के आगमन पर पूजा का आयोजन करेगा। परिवार को वारिस मिलने की खुशी में घर में जश्न का माहौल होगा, इसी बीच रुही को भी होश आ जाएगा, वह देखेगी कि मेरे बच्चे की मौत हो गई है और अभिरा का बच्चा बच गया, यह देखकर रुही बर्दाश्त नहीं कर पाएगी और रोने लग जाएगी। रुही की हालत देखकर अभिरा को उस पर तरस आएगा और वह कहेगी कि ये बच्चा मैं रुही को दे दूंगी।
रुही को अपना बच्चा देगी अभिरा
आगे शो में दिखाया जाएगा कि बच्चे कि मौत से रुही अपना होश भुला देगी और रोने लग जाएगी, उसकी हालत को देखकर अभिरा कहती है कि मैं अपना बच्चा रुही को दे दूंगी। हालांकि रुही अभिरा के बच्चे से नफरत करेगी। वह बच्चे को देखकर कहती है कि अभिरा अपना सामान यहां से हटा लो। रुही अभिरा के बेटे को अपनाने से मना कर देती है।
बच्चे को गिरने से नहीं बचाएगी रुही
आगे दिखाया जाएगा कि छोटा बेबी गिरने वाला होता है, रुही वहीं खड़ी देखती रहती है और उसे नजरअंदाज कर देती है। तभी रोहित और अरमान उसे देख लेते हैं। रोहित को रुही का ये बर्ताव पसंद नहीं आता और वह मन ही मन सोचता है कि रुही एक अच्छी मां नहीं बन सकती।
