टीवी मसाला

Yeh Rishta kya kehlata hai 15 june Episode spoiler alert: नशे में चकनाचूर हो कर अभिमन्यु को आई लव यू कह देगी अक्षरा, कायरव -मुस्कान की जिंदगी पर लगेगा ग्रहण

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 15, 2023, 10:29 AM IST

Yeh Rishta kya kehlata hai 15 june Episode spoiler alert: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलता है में' आज आपको देखने को मिलेगा की देव नाम का आदमी मुस्कान को ब्लैक मेल करेगा। वहीं दूसरी तरफ कायरव की बैचलर पार्टी में आरोही और अक्षरा गलती से शराब पी लेंगे। नशे में धूत अक्षरा आई लव यू कह देगी।

Image

Yeh Rishta kya kehlata hai 15 june Episode spoiler alert: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलता है में' आज आपको देखने को मिलेगा की देव नाम का आदमी मुस्कान को ब्लैक मेल करेगा। वहीं दूसरी तरफ कायरव की बैचलर पार्टी में आरोही और अक्षरा गलती से शराब पी लेंगे। नशे में धूत अक्षरा आई लव यू कह देगी।

Yeh Rishta kya kehlata hai 15 june Episode spoiler alert: प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) स्टार सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) अपनी मजेदार कहानी की वजह से दर्शकों के दिलों में जगह बना रहा है। टीआरपी में शो छप्परफाड़ परफॉर्म कर रही है। शो को और ज्यादा दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स कहानी में हर रोज नए मोड़ लेकर आ रहे हैं। सीरियल के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि जहां एक तरफ मंजरी और अक्षरा आपस मिल रही होती है। वहीं दूसरी तरफ सगाई के दौरान मुस्कान के फोन पर बार-बार किसी अनजान नंबर से कॉल आ रहा होता है।

शर्मा-गोयनका परिवार करेंगे मस्ती

सीरियल की शुरुआत में देखने को मिलेगा की सगाई के बाद सभी लोग मिलकर कचौड़ियां बनाते हैं और सभी औरतें बात करती हैं। बातचीत के दौरान सभी पुरानी शादी की यादें ताजा करते हैं। नायरा और कार्तिक की शादी में क्या हुआ था,अक्षरा की शादी में क्या हुआ था। इसी बीच मिमी अक्षरा और अभिमन्यु की शादी की भी बात कर देती है, जिससे सबके चेहरे उतर जाते हैं। सभी लोगों को देख मनीष वहां बात संभाल लेते हैं।

बैचलर पार्टी रखेगा कायरव

सीरियल में आगे देखने को मिलेगा की अक्षरा और आरोही मिलकर कायरव को बैचलर पार्टी देती है और उसे बाहर ले जाती हैं। आरोही और रूही बैचलर पार्टी में अबीर और रूही की बातें करती हैं। इन सब को सुन कायरव अपना सर पकड़ लेता है और कहता है कि मेरी बैचलर पार्टी में बच्चों की बातें सुनने थोड़ी न आया हूं।

मुस्कान का अतीत देगा कहानी में दस्तक

सीरियल में आगे देखने को मिलेगा की मुस्कान के फोन में किसी देव नाम के शख्स का मैसेज आ रहे होते हैं। देव कहता है कि उसके पास एक वीडियो है। डर में मुस्कान उससे कहती है की जो वो कहेगा, वो करने के लिए तैयार है, सब वीडियो लीक न करे।

नशे में धूत होगी अक्षरा

सीरियल के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है की कायरव की बैचलर पार्टी में आरोही और अक्षरा गलती से शराब पी लेती हैं। नशे में चूर हो कर दोनों ही खूब तांडव करती हैं। इसी दौरान अक्षरा अभिमन्यु को अभिनव समझकर आई लव यू बोल देती है, जिसे मंजरी भी सुन लेती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article