टीवी एक्टर राजा चौधरी एक दफा फिर से मीडिया में छाए हुए हैं। उन्होंने सिद्धार्थ कन्नन को ताजा इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी, श्वेता तिवारी और बेटी पलक तिवारी के बारे में खुलकर बात की है। राजा चौधरी ने इस इंटरव्यू में अपनी बेटी पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान के अफेयर पर भी चुप्पी तोड़ी है लेकिन राजा चौधरी का जवाब लोगों को संतुष्टि से ज्यादा परेशान करेगा। असल में राजा चौधरी ने बताया है कि उनकी बेटी पलक उनसे बात नहीं करती है और उसने एक्टर सभी जगह से ब्लॉक कर दिया है।
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: पत्नी के बाद Badshah की सास ने भी किया क्रिप्टिक पोस्ट, बोलीं "कर्म लौटते हैं..."
Raja Chaudhary ने दिया Palak Tiwari के अफेयर पर जवाब
एक्ट्रेस पलक तिवारी अक्सर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ देखी जाती हैं। ये दोनों साथ में इतनी दफा स्पॉट हो चुके हैं कि लोगों को लगता है कि इनका अफेयर चल रहा है। पलक और इब्राहिम तो अक्सर इस बात पर कुछ भी कहने से बचते हैं लेकिन पलक तिवारी के पिता राजा चौधरी ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ दी है। राजा चौधरी ने कहा है कि उन्हें अपनी बेटी की जिंदगी के बारे में कुछ भी नहीं पता है। राजा चौधरी के अनुसार, "पलक से मेरी बात नहीं होती है तो मैं उसके और इब्राहिम के रिश्ते के बारे में कुछ भी नहीं कह सकता हूं। पलक ने मुझे तो सोशल मीडिया से ब्लॉक भी कर रखा है। उससे मेरी बात नहीं होती है।"
TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Imtiaz Ali की अगली फिल्म में फिर दिखेगी Sharvari और Vedang Raina की जोड़ी
राजा चौधरी टीवी अदाकारा श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड हैं। दोनों ने लम्बे विवाद के बाद एक-दूसरे से तलाक ले लिया था। तलाक के बाद से ही राजा चौधरी श्वेता तिवारी के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं और उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने एक बार फिर से श्वेता पर बात की है और बताया है कि एक्ट्रेस के लगभग सभी को-स्टार के साथ अफेयर रहे हैं। श्वेता ने अब तक राजा के आरोपों पर चुप्पी नहीं तोड़ी है। ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि आने वाले वक्त में श्वेता इन आरोपों पर क्या कहती हैं।
