New Song Aashiq Hoon: टीवी के लोकप्रिय सितारे मोहसिन खान और अनेरी वजानी का नया गाना रिलीज हो गया है। गाने का नाम 'आशिक हूं' है। जिसमें मोहसिन और अनेरी को एक-दूसरे के साथ गहराई से प्यार करते हुए फिल्माया गया है। हालांकि कहानी का अंत काफी अलग है इसमें अनेरी किसी और से शादी करने का फैसला करती है और मोहसिन का दिल टूट जाता है। ऐसे में मोहसिन खान वाकई में एक दिलजले आशिक बन जाते हैं और सब कुछ बर्बाद करने पर उतर आते हैं। मोहसिन खान के प्रशंसक उनके किरदार की खूब सहारना कर रहे हैं। वहीं अनुपमा टीवी सीरियल के बाद अनेरी वजानी को इस तरह से स्क्रीन पर देखना वाकई काफी अलग अनुभव है। आशिक हूं गाने को सिंगर राज बर्मन ने गाया है। वहीं इसके म्यूजिक कंपोजर रईस और जैन हैं, वहीं लीरीक्ट विक्की नागर और निर्देशिन रंजू वर्गीस का है।
End of Article
