Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Latest Update: टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी में अब एक नया ट्विस्ट आने वाला है। इस टीवी सीरियल के आने वाले एपिसोड में यह देखा जाएगा कि बिरला हॉस्पिटल में आग लग जाएगी और अक्षरा की जान खतरे में पड़ जाएगी। इसके बाद जब अभिमन्यु अक्षरा को मुसीबत में देखेगा तब वह सुपरमैन की तरह अक्षरा की जान बचाने के लिए खुद को खतरे में झोंक देगा। अक्षरा को बचाने के लिए वह आग की लपटों के साथ खेल जाएगा। इसी बीच अक्षरा और अभिमन्यु के बीच एक क्यूट मोमेंट भी देखा जाएगा। अक्षरा अभिमन्यु को यह कहेगी कि उसने अपनी जान खतरे में क्यों डाली। तब अभिमन्यु यह कहेगा कि अगर वह मुसीबत में फंस जाएगा तो क्या वह उसे छोड़ कर चली जाती। इसके बाद अभिमन्यु अक्षरा को बचाकर बाहर ले आएगा।
End of Article
