विवेक दहिया ने हाल ही में एक वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह जिम की बजाय बाहर खुले स्पेस में वर्कआउट करते आए रहे हैं। उनकी फिट बॉडी देखकर फैन्स हैरान हो रहे हैं और इस पर उनकी बहुत तारीफ भी कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विवेक दहिया पहली बार ये है मोहब्बतें में इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह के रोल से चर्चा में आए थे। यहीं से दिव्यांका त्रिपाठी से उनकी लव स्टोरी भी शुरू हुई थी। इस जोड़ी ने 2017 में रियलिटी सीरीज़ नच बलिए 8 जीता था।
End of Article
