उर्फी जावेद में किया ऐसा देहाती डांस, सोशल मीडिया यूजर्स कर रहे मेंढक से तुलना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 14, 2022, 06:24 PM IST

Urfi Javed dehati dance Video Troll: उर्फी जावेद वीडियो में कमर पर हाथ रखकर उछलती दिख रही हैं और इसी वजह से उनका यह डांस काफी फनी लग रहा है।

Urfi Javed dehati dance Video: उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वालीं सेलिब्रिटी हैं। उर्फी जावेद अपने आउटफिट और फैशन सेंस के कारण सुर्खियों में रहती हैं। उर्फी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह देहाती डिस्को करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने ब्राउन कलर का फ्रंट कट आउट लॉन्ग स्लीव टॉप और ब्लैक मिनी स्कर्ट पहनी हुई है और इसमें वो अजीबोगरीब डांस कर रही हैं। उर्फी वीडियो में कमर पर हाथ रखकर उछलती दिख रही हैं और इसी वजह से उनका यह डांस काफी फनी लग रहा है। इस वजह से उर्फी जावेद का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया जा रहा है। लोग इस डांस के लिए उर्फी की तुलना मेंढक और बंदर से कर रहे हैं। हालांकि उर्फी के फैन्स को ये डांस काफी क्यूट लग रहा है। 

End of Article