अनुपमा की ननद मालविका ने साइन किया Khatron Ke Khiladi 12, अब खतरनाक स्टंट करती दिखेंगी अनेरी वजानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 14, 2022, 05:16 PM IST

Anupama actress in KKK 12: अभिनेत्री अनेरी वजानी ने बताया कि खतरों के खिलाड़ी मेरा पहला रियलिटी शो है और मैं अपने उत्साह को रोक नहीं सकती हूं। मुझे नई चीजों को एक्सप्लोर करना बहुत पसंद है...

अनुपमा की ननद मालविका ने साइन किया Khatron Ke Khiladi 12, अब खतरनाक स्टंट करती दिखेंगी अनेरी वजानी

Khatron Ke Khiladi 12: फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी के आगामी सीजन 12 को लेकर लगातार चर्चाएं बनी हुई हैं। आए दिन नए-नए कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं। अब फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी-12 की इस लिस्ट में नया नाम अनेरी वजानी का है। जी हां, इन दिनों अनुपमा में नजर आ रहीं एक्ट्रेस अनेरी विजानी भी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी से कुछ अलग करने की तैयारी में हैं।

इस बारे में अभिनेत्री अनेरी वजानी ने बताया, 'खतरों के खिलाड़ी मेरा पहला रियलिटी शो है और मैं अपने उत्साह को रोक नहीं सकती हूं। मुझे नई चीजों को एक्सप्लोर करना और अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलना पसंद है। इस शो के साथ मैं निश्चित रूप से अपने जीवन में नई ऊंचाइयों पर पहुंचूगीं। मैं इस साहसिक यात्रा को शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं और इस चुनौती को स्वीकार करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती हूं।'

अनुपमा शो में अनेरी वजानी को मालविका का रोल निभाते हुए देखा जाता है। वो शो में अनुज की बहन है और अनुपमा की होने वाली ननद का रोल कर रही हैं। इन दिनों उनकी लोकप्रियता बढ़ी है और इसी का नतीजा है कि फैन्स अब अनेरी को रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 12 में देख पाएंगे। 

खतरों के खिलाड़ी 12 के लिए रोहित शेट्टी कंटेस्टेंट के साथ 27 मई के आसपास दक्षिण अफ्रीका रवाना होने वाले हैं। रोहित 55 दिन तक वहां रहेंगे। केपटाउन जाने से पहले सभी कंटेस्टेंट मुंबई में चार दिनों के लिए क्वारंटाइन होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इसबार रियलिटी शो में रुबीना दिलाइक, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, राजीव अदतिया, शिवांगी जोशी, कनिका मान, मोहित मलिक, कोरियोग्राफर तुषार कालिया, फैसल शेख उर्फ मिस्टर फैसू का नाम शामिल हैं। बता दें कि पिछले बार रोहित शेट्टी का शो अर्जुन बिजलानी ने जीता था।

End of Article