TV show Harphool Mohini: कलर्स टीवी चैनल पर नया सीरियल हरफूल मोहनी 13 जून से शुरू होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। नए शो हरफूल मोहनी के प्रोमो सामने आ चुके हैं जिसे देखकर दर्शकों को टू स्टेट मूवी की याद आ रही है। क्योंकि सीरियल की कहानी दो अलग राज्यों में रहने वाले लड़के और लड़की की है जिनकी आपस में शादी कराई जाती है। हरफूल मोहनी शो मे मुख्य भूमिका मे जेबी सिंह और शगुन शर्मा को लिया गया है। जेबी सिंह इससे पहले मनमर्जियां और पापा बाई चांस जैसे शो में काम कर चुके है। जबकि शगुन शर्मा इससे पहले ससुराल गेंदा फूल 2 और तू आशिकी जैसे शो मे अभिनय कर चुकी हैं। इस सीरियल मे सुप्रिया शुक्ला, जेबी सिंह की मां का रोल अदा कर रही हैं। अब हाल ही में सुप्रिया शुक्ला ने हमारे साथ खास बातचीत की है। इस दौरान ना सिर्फ सुप्रिया शुक्ला ने सीरियल की कहानी के बारे में कई सारे ट्विस्ट रिवील किए हैं बल्कि ये भी बताया कि कैसे शो में दर्शकों को हरियाणवी फ्लेवर देखने को मिलेगा।
13 जून से शुरू हो रहा नया टीवी सीरियल हरफूल मोहनी, सुप्रिया शुक्ला का जानें कैसा है किरदार
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Jun 12, 2022, 10:06 PM IST
