शमिता शेट्टी ने बताया कैसे डिप्रेशन से आईं बाहर, शिल्पा शेट्टी के शो में किए कई खुलासे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 15, 2022, 05:33 PM IST

Shamita Shetty depression to fitness journey: अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने डिप्रेशनल पर काबू पाने के बारे में बात की और ये भी बताया कि आखिर उनकी फिटनेस जर्नी कैसे शुरू हुई।

Shamita Shetty depression: शमिता शेट्टी ने बिग बॉस-15 में अपनी जर्नी से सभी को इम्प्रेस किया। अब हाल ही में शमिता को उनकी बहन शिल्पा शेट्टी के शो शेप ऑफ यू पर देखा गया। यहां पर शमिता ने अपनी लाइफ के कई पहलुओं पर खुलकर बात की है। लोकप्रिय अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने इसी दौरान अपनी डिप्रेशनल पर काबू पाने के बारे में बात की और ये भी बताया कि आखिर उनकी फिटनेस जर्नी कैसे शुरू हुई। मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने को लेक भी शमिता शेट्टी ने काफी कुछ कहा। साथ ही उन्होंने अपने बिग बॉस के सफर के बारे में भी बहन शिल्पा शेट्टी को बताया। आपको बता दें कि करियर के शुरुआत में शमिता को लेकर यही माना जा रहा था कि वो अगली सुपरस्टार बनेंगी और अपनी बहन शिल्पा से भी आगे जाएंगी। मेरे यार की शादी है के एक गाने ‘शरारा-शरारा’ को शमिता को खूब पॉपुलैरिटी दिलाई। हालांकि, आगे चलकर शमिता के करियर में ठहराव आ गया और वो दर्शकों पर कोई खास छाप छोड़ पाने में कामयाब नहीं हो सकी थीं। फिलहाल शमिता इन दिनों राकेश बापट के संग अपने रिलेशनशिप को लेकर ज्यादा चर्चा में बनी हुई हैं।

End of Article