नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत के साथ हुई लूट, होटल से हीरे की अंगूठी समेत लाखों का सामान गायब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 15, 2022, 02:48 PM IST

Rohan Preet Singh Robbed: नेहा कक्कड़ के पति रोहन प्रीत सिंह के साथ लूटपाट की घटना हुई है। हिमाचल प्रदेश के मंडी के होटल से रोहन प्रीत सिंह का आईफोन, स्मार्ट वॉच और हीरे की अंगूठी चोरी हो गई।

नेहा कक्कड़ के पति रोहनप्रीत के साथ हुई लूट, होटल से हीरे की अंगूठी समेत लाखों का सामान गायब

Rohanpreet Singh Robbed: सिंगर नेहा कक्कड़ के पति रोहन प्रीत सिंह हिमाचल प्रदेश के मंडी में एक लूटपाट का शिकार हो गए हैं। रोहन प्रीत मंडी में एक होटल में रह रहे थे जहां, पर उनके साथ ये हादसा हुआ। लुटेरों ने रोहन प्रीत की कई बेशकीमती चीजों पर हाथ साफ कर दिया। सिंगर ने फिलहाल पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है।  

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहनप्रीत सिंह मंडी के एक होटल में ठहरे हुए थे। इस दौरान वह जब सुबह सोकर उठे तो उनकी ऐपल वॉच, आईफोन और हीरे की अंगूठी चोरी हो गई थी। ये तीनों चीज उन्होंने अपनी टेबल पर रखी थी लेकिन, जब आंख खुली तो उनका सामान गायब था। रोहन ने तुरंत फोन कर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी है। पुलिस फिलहाल होटल के पूरे स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा होटल के सारे सीसीटीव कैमरों को भी पुलिस खंगाल रही है।    

मंडी एसपी ने कही ये बात
मंडी की एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि केस रजिस्टर कर लिया गया है। बकौल एसपी, 'पंजाबी सिंगर का कैश, आईफोन, स्मार्ट वॉच और एक डायमंड रिंग होटल से चोरी हो गई है। केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।' पुलिस के हाथ फिलहाल कोई बड़ा सुराग नहीं लगा है।' आपको बता दें कि रोहनप्रीत सिंह और नेहा कक्कड़ साल 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की मुलाकात म्यूजिक वीडियो नेहू का व्याह की शूटिंग के दौरान हुई थी। सोशल मीडिया पर दोनों अपनी फोटोज शेयर करते हैं। 

रोहन प्रीत सिंह सबसे पहले सन 2007 – 08 में जी टीवी के शो सा रे गा मा पा में नजर आए थे। इसके बाद वह साल 2018 में कलर्स चैनल के शो राइजिंग स्टार 2 के रनर अप रहे थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो रोहनप्रीत सिंह अब नेहा और रोहनप्रीत ने सोशल मीडिया पर अपना नया म्यूजिक वीडियो ला, ला, ला रिलीज कर दिया है।    
 

End of Article