TRP 29 Week: खतरों के खिलाड़ी-12 से अनुपमा को है सबसे बड़ा खतरा, बुरी तरह गिरी इमली की टीआरपी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2022, 06:01 PM IST

TRP 29 WEEK 2022 Top 5 Shows: खतरों के खिलाड़ी-12 को जबरदस्त टीआरपी मिल रही है। इसी के साथ सीरियल इमली की लोकप्रियता एकदम फीकी पड़ चुकी है। जानें इस हफ्ते के टॉप-5 टीवी शोज...

TRP 29 Week: खतरों के खिलाड़ी-12 से अनुपमा को है सबसे बड़ा खतरा, बुरी तरह गिरी इमली की टीआरपी

TRP Report Week 29: टीवी सीरियल की 29वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। बार्क इंडिया (Broadcast Audience Research Council) ने टीआरपी लिस्ट जारी की है। इस बार टॉप-5 में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अनुपमा का दबदबा तो बरकरार है लेकिन शो को रोहित शेट्टी के रियलिटी शो से तगड़ी टक्कर मिल रही है। जी हां, खतरों के खिलाड़ी-12 को जबरदस्त टीआरपी मिल रही है। इसी के साथ सीरियल इमली की लोकप्रियता एकदम फीकी पड़ चुकी है। जानें इस हफ्ते किन सितारों के टीवी शोज को मिली टीआरपी टॉप-5 में जगह...

1. अनुपमा (Anupama)
रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का शो अनुपमा नंबर-1 पॉजिशन पर है। कपल की केमिस्ट्री, प्यार और बॉन्ड की वजह से शो की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फिलहाल प्रशंसक अनुपमा की नई बेटी अनु का ट्रैक काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि टीआरपी चार्ट में टॉप पर रहना अब अनुपमा के लिए आम बात हो चुकी है लेकिन शो पर खतरा मंडरा रहा है।

2. खतरों के खिलाड़ी 12 (Khatron Ke Khiladi 12)
चार हफ्तों से खतरों के खिलाड़ी 12 हाईएस्ट रेटेड रियलिटी टीवी शो बना हुआ है। अनुपमा टीवी सीरियल के बाद खतरों के खिलाड़ी 12 टीवी पर दूसरे नंबर पर आ गया है। इस रियलिटी शो को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है और देखते ही देखते ये फैन्स के दिलों में बस चुका है। हालांकि यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी रोहित शेट्टी के इस‌ टीवी रियलिटी शो के पिछले सीजन को दर्शकों ने ढेर सारा प्यार दिया था। रोहित शेट्टी ने सभी दर्शकों को धन्यवाद दिया और कहा- '4 हफ्ते से यह इंडियन टेलिविजन पर हाईएस्ट रेटेड रियलिटी शो बना हुआ है! आपके प्यार के लिए धन्यवाद।' 

3. गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin)
नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा का मोस्ट पॉपुलर टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में टीआरपी लिस्ट में लगातार नीचे की ओर बढ़ रहा है। लगातार उबाऊ होती जा रही कहानी की वजह से दर्शक अपना इंस्ट्रेस्ट खो रहे हैं। इस सप्ताह यह शो नंबर-3 पॉजिशन पर आ चुका है। 

4. ये हैं चाहतें (Yeh Hai Chahatein)
यह शो टीआरपी लिस्ट में चौथे स्थान पर बाजी मार चुका है। जबकि पिछले हफ्ते यह शो काफी नीचे थे। इस बार यह चौथे नंबर पर आ गया है। ये है चाहतें में सरगुन कौर लूथरा को डॉ. प्रीशा और अबरार काजी को रुद्राक्ष खुराना की भूमिका में देखा जा रहा है। 

5. ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)
ऐसा लगता है कि अभिमन्यु और अक्षरा की शादी के बाद दोनों के बीच पैदा हो रहीं मुश्किलें दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रखने में कामयाब रही हैं। हालांकि ये रिश्ता क्या कहलाता है के निर्माताओं के लिए शो की गिरती टीआरपी एक झटका है। शो इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में पांचवें नंबर पर आ गया है। स्टार प्लस के शो में हर्षद चोपड़ा और प्रणाली राठौड़ मुख्य भूमिका में हैं।

End of Article