टीवी मसाला

Vaishali Takkar Net Worth: करोड़ों की मालकिन थीं वैशाली ठक्कर, फांसी लगाकर की आत्महत्या

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 04:50 PM IST

Vaishali Takkar Net Worth, Tv Shows, Movies and Lifestyle: 'ये रिश्ता क्या कहलाता' की जानी-मानी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर के आत्महत्या की खबर ने सबको हैरान कर दिया है। वैशाली ठक्कर कई फेमस टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। जानिए कितनी थी वैशाली ठक्कर की नेटवर्थ। जानिए कुछ दिलचस्प बातें।

Image

वैशाली टक्कर की नेट वर्थ

KEY HIGHLIGHTS
  • वैशाली ठक्कर ने 30 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली है।
  • वैशाली की मौत की खबर सुनते ही पूरी इंडस्ट्री शोक में है।
  • इंदौर में वैशाली के घर से शव बरामद किया गया है।

Vaishali Takkar Net Worth, Tv Shows, Movies and Family: वैशाली ठक्कर के फैंस समेत पूरी टीवी इंडस्ट्री समेत (Vaishali Takkar Death Suicide) फिलहाल शोक में हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता' और 'ससुराल सिमर का' की जानी-मानी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर के आत्महत्या करने की खबर ने सबको हैरान कर दिया है। वैशाली ठक्कर कई फेमस टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थीं और लगातार अपने फैंस के संपर्क में रहती थीं।

इन टीवी सीरियल में नजर आई वैशाली

वैशाली ने साल 2015 में 'ये रिश्ता क्या कहलाता हैं' में संजना का किरदार निभाया था। इस शो के बाद वह 'ससुराल सिमर का', 'सुपर सिस्टर', 'ये वादा रहा', 'ये हैं आशिकी', 'लाल इश्क' जैसे सीरियल में भी अपना किरदार निभा चुकी हैं। वही अगर उनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स की बात करें तो इंस्टाग्राम पर उनकी 585K फॉलोअर्स हैं। वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती थीं।

Vaishali Takkar Net Worth: करोड़ों की मालकिन थीं वैशाली

वैशाली ठक्कर की कुल संपत्ति की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स और इंटरनेट पर मौजूद कुछ जानकारियों के अनुसार वैशाली ठक्कर की कुल संपत्ति 1 मिलियन डॉलर से तीन मिलियन डॉलर (लगभग) तक थी। अगर उनके हर महीने की सैलेरी की बात करें तो वह 2 लाख के करीब थी।

बता दें कि साल 2016 में वैशाली और ये रिश्ता क्या है की को-स्टार हिना खान के बीच विवाद की खबरें सुर्खियों में आई थीं लेकिन वैशाली ने सभी बातों को अफवाह बताया था।

किस वजह से लगाई फांसी?

कई खबरें सामने आ रही हैं कि इंदौर में वैशाली ठक्कर के घर से एक सुसाइड नोट भी मिला है हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकी है कि सुसाइड नोट में क्या लिखा है। पुलिस को शक है कि वैशाली अपनी लव लाइफ से परेशान थीं जिसके बाद ही उन्होंने ये कदम उठाया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article