टीवी मसाला

Urfi Javed ने लाल लिबास पहनकर मास्क के पीछे छुपाया मुंह, वीडियो देख लोग बोले- राज कुंद्रा की बहन

Urfi Javed New Look : एक बार फिर उर्फी अपने नए अवतार में हाजिर हो गई है. इस बार वह पुरे बदन को लाल रंग की नेट से ढकी हुई नजर आ रही है. आइए उर्फी के इस लुक पर एक नजर डालते हैं

Image

Urfi Javed New Look

Urfi Javed New Look : टीवी की अतरंगी क्वीन उर्फी जावेद( Urfi Javed) अपने लुक से तहलका मचा देती है. हर रोज अपने नए एक्सपेरिमेंट के साथ उर्फी फैंस के बीच छा जाती है. वह रोजाना किसी न किसी वेस्ट मटेरियल से ड्रेस बनाकर फैंस को चौंका देती है और हर बार उनका लुक बिल्कुल हटकर होता है. एक बार फिर उर्फी अपने नए अवतार में हाजिर हो गई है. इस बार वह पुरे बदन को लाल रंग की नेट से ढकी हुई नजर आ रही है. आइए उर्फी के इस लुक पर एक नजर डालते हैं

उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नए लुक की फोटो और वीडियो शेयर की है. इस बार वह लाल रंग की नेट से खुद को लपेटे हुए हैं. उन्होंने टॉप और बॉटम पर लाल रंग की नेट लपेट रखी है और हाथ में उसी नेट से ग्लव्स भी बनाए हुए हैं. उनका ये लुक फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है. कोई उनके इस लुक की तारीफ करता नजर आ रहा है तो कोई उनके इस लुक पर अपने कमेंट पास कर रहा है. इसी के साथ उर्फी ने चेहरे पर भारी मास्क की तरह एक लाल रंग का हेलमेट पहना है जिससे उनका चेहरा छिप रहा है. लोगों ने उर्फी के इस मास्क की तुलना शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा( Raj Kundra) से कर दी. ट्रोलर्स उर्फी को कह रहे हैं कि आपने भी राज कुंद्रा की तरह कुछ कर दिया क्या जिससे मुहँ छिपाना पड़ रहा है तो कोई उन्हें राज कुंद्रा की बहन कह रहा है. आप भी देखें उर्फी का ये लूका और बताएं कैसा लगा उनका ये अंदाज.

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article