टीवी मसाला

ऊर्फी जावेद बनीं लाल गुलाब! एक्ट्रेस का नया लुक देख ट्रोलर ने कहा- यूरोप से कपड़े भेजूं क्या

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 05:54 PM IST

Uorfi Javed New Look: एक बार फिर ऊर्फी जावेद के अतरंगी अंदाज ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। ऊर्फी ने ग्लिटर का इस्तेमाल करते हुए एक नया लुक बनाया है जिसे देखने के बाद लोग अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

Image

Uorfi Javed Red Hot Look

KEY HIGHLIGHTS
  • वायरल हुआ ऊर्फी जावेद का मजेदार वीडियो।
  • एक्ट्रेस के नए लुक ने उड़ाए लोगों के होश।
  • शरीर पर ग्लिटर चिपकाकर उर्फी ने बनाया नया लुक।

Uorfi Javed New Look Using Glitter: ऊर्फी जावेद (Uorfi Javed) एक बार फिर अपने नए लुक से लोगों के होश उड़ा रही हैं (Uorfi Javed New Look)। अपने अतरंगी अंदाज के लिए फेमस ऊर्फी जावेद का नया लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बिग बॉस ओटीटी कंटेंस्टेंट ऊर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें उनका नया लुक देखा जा सकता है। इस वीडियो में देखा गया कि ऊर्फी जावेद ने ग्लिटर का इस्तेमाल करते हुए नया लुक बनाया है। जैसे ही लोगों ने यह वीडियो देखा वैसे ही उनके होश उड़ गए। ऊर्फी जावेद का यह नया लुक देखने के बाद लोग तरह-तरह के रिएक्शंस दे रहे हैं।

बुधवार दोपहर को टीवी एक्ट्रेस ऊर्फी जावेद (Uorfi Javed) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नया वीडियो शेयर किया है जो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऊर्फी जावेद अपना नया लुक फ्लाॅन्ट करती हुई नजर आ रही हैं (Uorfi Javed Looks)। लाल ग्लिटर का इस्तेमाल करते हुए ‌ऊर्फी ने यह नया लुक बनाया है। उन्होंने अपने ब्रेस्ट्स पर लाल ग्लिटर पेंट किया है और इसे रेड कलर के हाई स्लिट स्कर्ट के साथ ‌पेयर किया है। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने नेकलेस भी कैरी किया है।

जैसे ही ऊर्फी जावेद का यह वीडियो (Uorfi Javed Video) सामने आया वैसे ही लोगों ने अदाकारा को जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने ऊर्फी की खूब तारीफ की वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने उन्हें खूब सुनाया (Uorfi Javed Gets Trolled)। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस लुक की तारीफ में कमेंट किया 'आग लगा दी आपने' तो दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'टाॅप लग रही हो।' कुछ यूजर्स ने तो ऊर्फी को 'लाल गुलाब' और 'लाल मिर्च' भी कह दिया। वहीं एक ट्रोलर ने कमेंट किया 'आपके पास कपड़े नहीं है तो यूरोप से मैं भेजूं क्या।'

End of Article