टीवी मसाला

Top 5 TV News: ट्रोल्स के हत्थे चढ़ा रुपाली गांगुली का 'अनुपमा', 'नागिन' बनने के लिए तैयार हैं प्रियंका?

Top 5 TV News 6 September: टीवी की दुनिया में आज कई बड़ी खबरें सुनने को मिल रही हैं। जहां प्रियंका चाहर चौधरी ने 'नागिन 7' को लेकर बड़ा हिंट दिया है। वहीं 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश यादव एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला संग रोमांस करते दिखाई देंगे।

Image

टॉप 5 न्यूज: प्रियंका ने तोड़ी 'नागिन 7' पर चुप्पी, ट्रोल हुआ 'अनुपमा'

Top 5 TV News 6 September: टीवी की दुनिया से आज कई बड़ी खबरें सुनने को मिल रही हैं। जहां एक तरफ प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) ने एकता कपूर के 'नागिन 7' को लेकर चुप्पी तोड़ी है। वहीं दूसरी ओर एल्विश यादव बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला संग रोमांस करते नजर आ सकते हैं। रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना का 'अनुपमा' एक बार फिर से लोगों के निशाने पर आ गया है। इन सबसे इतर उर्फी जावेद के नए लुक ने एक बार फिर से सबको हैरान करके रख दिया है।

'नागिन 7' (Naagin 7) को लेकर लंबे समय से प्रियंका चाहर चौधरी का नाम सामने आ रहा है। लेकिन शो पर चुप्पी तोड़ते हुए प्रियंका चाहर चौधरी ने कहा, "मैं कुछ नहीं कहना चाहती। सच बताऊं तो शो को लेकर मेरी कोई बात नहीं हुई है।"

'बिग बॉस ओटीटी 2' के विजेता एल्विश यादव (Elvish Yadav) बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला संग रोमांस करती दिखाई देंगे। बता दें कि दोनों म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं, जिसका बीटीएस वीडियो वायरल हो रहा है।

लोगों के निशाने पर आया 'अनुपमा'

रुपाली गांगुली का अनुपमा एक बार फिर से लोगों के निशाने पर आ गया है। दरअसल, 'अनुपमा' का नया प्रोमो रिलीज हुआ था, जिसमें अधिक अनुपमा को विलेन बनाता दिखा। इस बात को लेकर लोगों ने शो को ट्रोल करना शुरू कर दिया, साथ ही करंट ट्रैक को बकवास बताया।

नए अवतार में दिखीं उर्फी जावेद

उर्फी जावेद (Urfi Javed) हाल ही में नए अवतार में नजर आईं। दरअसल, वह ब्लैक ड्रेस पहनकर पैपराजियों के सामने आईं, जिसमें वह सिर से लेकर पैर तक खुद को ढकी दिखाई दीं। लेकिन इस लुक के लिए भी वह बुरी तरह ट्रोल हो गईं।

सलमान खान के अपकमिंग शो 'बिग बॉस 17' के लिए शीजान खान को अप्रोच किया गया है। अगर मेकर्स और उनके बीच तालमेल बैठता है तो एक्टर 'बिग बॉस 17' में नजर आ सकते हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article